LIC Plans for Senior Citizen : एलआईसी वरिष्ठ नागरिकों को कई पॉलिसी ऑफर करती है। इससे उन्हें अपना भविष्य सिक्योर करने में मदद मिल सकती है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग एलआईसी की बीमा योजना में निवेश करके मासिक पेंशन पा सकते हैं। इसके अलावा वे इन पॉलिसियों में निवेश अपने घर बैठे ही कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ऑनलाइन सेवाओं की मदद से इन पॉलिसियों में आवेदन करने में केवल कुछ मिनट लगते हैं। यहां हम आपको बताएंगे एलआईसी की बेस्ट उन तीन पॉलिसियों के बारे में, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर हैं।
भारत में लोगों के मन में मैन प्राथमिकता रिटायरमेंट के बाद इत्मीनान से जीवन जीना होती है। इसीलिए 2017 में प्रधानमंत्री वय वंदना योजना शुरू की गई थी और इसे पहले ही 31 मार्च, 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। यह 7.4% रिटर्न की गारंटी रिटर्न देती है। पर इसमें आप केवल 31 मार्च तक ही निवेश कर सकते हैं। इस योजना नें पेंशन का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर किया जाता है।
ये हैं पॉलिसी के फीचर्स
- इस पॉलिसी के लिए आधार जरूरी है। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है।
- तीन साल के बाद ये पॉलिसी रद्द की जा सकती है। आप इस योजना पर पॉलिसी खरीदने के बाद लोन भी ले सकते हैं। आपको तीन साल बाद 'खरीद मूल्य (पर्चेज प्राइस)' के 75 फीसदी तक लोन मिल सकता है।
- पॉलिसीधारक के पॉलिसी अवधि में जीवित रहने की स्थिति में, पॉलिसी अवधि समाप्त होने पर पॉलिसीधारक को 'खरीद मूल्य' दिया जाता है। इसका भुगतान अंतिम पेंशन किस्त के साथ किया जाता है।
न्यू जीवन शांति सिंगल प्रीमियम एन्युटी है। इस तरह की बीमा पॉलिसी को खरीदने के लिए एक बार के निवेश की आवश्यकता होती है। एकमुश्त राशि आम तौर पर कम से कम एक लाख रु होती है। पेमेंट एक निश्चित समयावधि के बाद शुरू होती है। समय अवधि एक महीना, तीन महीने, छह महीने या एक साल हो सकती है।
जानिए इस पॉलिसी के फीचर्स
- पूरी अवधि के दौरान किसी भी समय पॉलिसी को सरेंडर किया जा सकता है
- यदि किसी एन्युटी का वार्षिक भुगतान नहीं किया जाता है, तो उसकी वैल्यू घट जाती है। यदि अर्धवार्षिक भुगतान किया जाता है, तो यह 2% कम हो जाता है। यदि वार्षिकी का भुगतान तिमाही किया जाता है, तो 3 फीसदी की कटौती लागू होती है। यदि मासिक भुगतान किया जाता है, तो 4 फीसदी।
- एक पॉलिसीधारक पॉलिसी शुरू होने के 12 महीने बाद लोन के लिए आवेदन कर सकता है
बीमा से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए 'वन प्रीमियम पॉलिसी' तैयार की गई थी। सिंगल भुगतान पॉलिसी वह होती है जिसमें शुरुआत में एकमुश्त भुगतान किया जाता है। ऐसी पॉलिसी व्यक्ति के बाकी जीवन के लिए एन्युटी का वादा करती है। सिंगल पेमेंट पॉलिसी कई तरह की होती है। इस तरह की पॉलिसी 5 से 20 साल तक चल सकती है।
ये हैं पॉलिसी के फीचर्स
- इस पॉलिसी में एन्युटी का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक आधार पर किया जा सकता है
- इस पॉलिसी में एंट्री की आयु सीमा 30 से 85 वर्ष है
- न्यूनतम वार्षिकी के लिए न्यूनतम खरीद मूल्य 1,000,000 रु है
- इस पॉलिसी में न्यूनतम एन्युटी 1000 रु प्रति माह, 3000 रु प्रति छमाही, 6000 रु प्रति छमाही और 12000 रु सालाना है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान