Walmart Layoffs: रिटेल और ई-कॉमर्स सेक्टर में छंटनी की लहर चल रही है, हाल ही में अमेजन ने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. अब दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल सेलर कंपनी वॉलमार्ट ने भी छंटनी का ऐलान किया है. इसके अमेरिकी कंपनी ने अपने बेंटनविले, अर्कांसस हेडक्वार्टर और अन्य लोकेशन पर अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है. ऐसे में कंपनी कॉस्ट में कटौती के लिए सभी रास्ते तलाश रहा है.

Advertisement

सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी

वॉलमार्ट अपनी ग्लोबल टेक्नोलॉजीज टीम से करीब 1,500 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रहा है. ब्लूमबर्ग न्यूज़ की ओर से देखे गए एक मेमो से पता चलता है कि चीफ टेक्नोलॉजीज ऑफिसर सुरेश कुमार और वॉलमार्ट यूएस के सीईओ जॉन फ़र्नर का मकसद डिसिजन लेने के प्रॉसेस को आसान बनाना और जटिलताओं को कम करना है. जबकि कुछ पोस्ट्स को खत्म किया जाएगा, नई भूमिकाएं भी बनाई जाएंगी.

Advertisement

Take a Poll

वॉलमार्ट पर आर्थिक संकट

वॉलमार्क में रिस्ट्रक्चरिंग का टारगेट टेक टीम की स्ट्रक्चर को आसान बनाना है. ताकि तेजी से अनुकूलन और दक्षता प्राप्त की जा सके. वॉलमार्ट यूएस स्टाफिंग में बदलाव का उद्देश्य ऑपरेशन इफिशियंसीको बढ़ाना है. वॉलमार्ट यूएस में स्टोर ऑपरेशंस के एग्जीक्यूटिव वॉइस-प्रेसिडेंट सेड्रिक क्लार्क ने कहा कि मौजूदा प्रोसेस में कई टचपॉइंट शामिल हैं, जिससे टकराव पैदा होता है.

Advertisement

इनको संबोधित करके खास तौर से डिजिटल ऑर्डर में कस्टमर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सकता है. इस तरह के टकराव को खत्म करने के लिए इन ऑर्डर को प्रबंधित करने वाली भूमिकाओं में बदलाव किए जा रहे हैं.

एडवर्टाइजिंग बिजनेस पर भी असर

वॉलमार्ट के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ये बदलाव कंपनी के डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी के अनुरूप हैं और टैरिफ से जुड़े नहीं हैं. हालाँकि, इस मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं दी गई. अमेरिका में करीब 1.6 मिलियन कर्मचारियों के साथ वॉलमार्ट पूरे देश में सबसे बड़ा प्राइवेट एम्प्लॉयर है.