नई दिल्ली: इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने बीते कल मंगलवार को अपना नया हैंडसेट देश में लॉन्च कर दिया। बता दें कि लावा ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स लावा ज़ेड66 को लॉन्च कर दिया है। लावा जेड66 में 6.08 इंच की बड़ी डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा दिया है।
जानकारी दें कि कि इस फोन की लीक रिपोर्ट पिछले महीने ही सामने आई थी जिसमें इसकी कीमत 7,899 रुपये बताई गई थी, हालांकि इस फोन को अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पेश किया है। लावा ज़ेड66 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं अगर कीमत की बात करें, तो यह स्मार्टफोन 7,777 रुपये की कीमत के साथ बेहद ही किफायती साबित होता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा।
जैसे कि हमने बताया लावा जेड66 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,777 रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो है मरीन ब्लू, बैरी रेड और मिडनाइट ब्लू। लावा फोन की सेल फिलहाल ऑफलाइन रीटेलर्स के द्वारा ही शुरू की गई है, हालांकि बताया जा रहा है कि जल्द ही इस फोन को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा भी अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
डुअल-सिम (नैनो) लावा ज़ेड66 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इस फोन में 6.08 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 283 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी मौजूद है। इसमें 2.5D कर्व्ड स्क्रीन और 19:9 आस्पेक्ट रेशिया दिया गया है। इसके अलावा फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लैस है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 32 जीबी तक स्पेस मौजूद है हालांकि इसमें 128 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है।
लावा ज़ेड66 की बैटरी 3,950 एमएएच की है, जो कि आपको 16 घंटे तक का टॉक-टाइम देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी, वाई-वाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm ऑडियो जैक आदि शामिल है। 155.6x73.5x8.85mm के इस फोन का भार 162 ग्राम है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेंसर आदि दिए गए हैं।
भारत में संक्रमण फैलने की शुरुआत से ही अनुमान था कि इसका असर नौकरी और मोबाइल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा पड़ेगा और अनुमान के मुताबिक कुछ ऐसा ही हो रहा है। भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन (30 हजार की रेंज और इससे अधिक) की बिक्री 32 फीसदी तक कम हो गई है। इस बात की जानकारी जून तिमाही की रिपोर्ट से सामने आई है। रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में 40 दिनों के लॉकडाउन के कारण अप्रैल महीने में एक भी स्मार्टफोन की बिक्री नहीं हुई है, हालांकि लॉकडाउन और संक्रमण का असर प्रीमियम सिग्मेंट पर बहुत ही कम पड़ा है। स्मार्टफोन की कुल बिक्री में प्रीमियम स्मार्टफोन की हिस्सेदारी चार फीसदी है। वनप्लस के नए स्मार्टफोन वनप्लस 8 सीरीज 5जी वेरियंट की बिक्री ठीक-ठाक हुई है। इस दौरान यह भी देखने को मिला कि मोबाइल कंपनियां मुनाफे के लिए अल्ट्रा प्रीमियम सिगमेंट पर फोकस कर रही हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान