Farmer yojana: सरकार ने किसानों से जुड़ी योजनाओं में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. इस बदलाव से किसानों को कई फायदे हो सकते हैं. सरकार ने ये ऐलान किया है कि किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं को दो अंब्रेला स्कीमों में रखा जाएगा. इस फैसले को कल यानी 3 अक्टूबर को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल चुकी है. चलिए जानते हैं कि इस बदलाव से किसान भाई-बहनों को कैसे फायदा मिलेगा.
क्रेंद सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. अब इन सभी योजनाओं को दो अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत रखा जाएगा. केंद्रीय सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि किसानों की सभी योजनओं को पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषोन्नती योजना के तहत लाया जाएगा. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है. वहीं कृषिन्नोती योजना फूड स्कियोरिटी पर फोकस करेगी.
क्यों लिया सरकार ने ये बड़ा फैसला?
किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं को एकसाथ लाने का उद्देश्य ये है कि ये योजनाएं एक जैसे ना हो और राज्य को फ्लेक्सिबिलिटी मिल सकें. इसके अलावा किसानों को उपस्थित सभी योजनाओं के बारे में पता चल सकें.
इसका दूसरा उद्देश्य ये है कि किसानों की सभी समस्याएं जैसे न्यूट्रिशन सिक्योरिटी, सस्टेनिबिलिटी, वैल्यू चेन डेवलपमेंट, मौसम में बदलाव इन सभी पर फोकस किया जा सकें.
इसके अलावा अलग-अलग राज्य सरकार अपने क्षेत्र के अनुसार किसानों की मदद कर सकें.
ये भी पता चला है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत देश के तमाम राज्यों को ये सुविधा मिली है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से एक योजना का पैसा दूसरे योजना में ट्रांसफर कर सकते हैं.
वहीं सरकार ने ये भी बताया की सभी योजनाओं को इन दो योजनाओं के तहत लाने का मतलब ये नहीं है की पुरानी योजनाओं से किसानों को लाभ मिलना बंद हो जाएगा.
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति