Top 10 companies of the country in terms of market cap: सेंसेक्स की 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप बीते एक हफ्ते में कुल मिलाकर 83,637.96 करोड़ रुपये कम हो गई है। अगर देखा जाए तो बीते हफ्ते सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इनफोसिस ने कराया है।

Advertisement

हालांकि बीते हफ्ते शेयर बाजार की चल लगभग फ्लैट ही रही थी। बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 78.52 अंक (0.12 प्रतिशत) की तेजी के साथ और निफ्टी 29.3 अंक (0.15 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ था।

Advertisement

बीते समाप्त टीसीएस की मार्केट कैप 35,694.04 करोड़ रुपये कम होकर 11,74,720.15 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई थी। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 18,949.45 करोड़ रुपये कम होकर 6,19,281.77 करोड़ रुपये बची थी। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 13,549.34 करोड़ रुपये कम होकर 5,25,374.14 करोड़ रुपये बची।

भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप 7,675.16 करोड़ रुपये कम होकर 5,16,378.05 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 5,903.31 करोड़ रुपये कम होकर 5,44,906.44 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एयरटेल की मार्केट कैप 1,866.66 करोड़ रुपये कम होकर 4,64,396.71 करोड़ रुपये बची थी।

Advertisement

दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 18,233.31 करोड़ रुपये बढ़कर 16,79,156.42 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,459.29 करोड़ रुपये बढ़कर 9,00,181.52 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 1,055.33 करोड़ रुपये बढ़कर 4,89,196.37 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 664.9 करोड़ रुपये बढ़कर 6,55,862.83 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement

अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां

रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,79,156.42 करोड़ रुपये
टीसीएस 11,74,720.15 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 9,00,181.52 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 6,55,862.83 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,19,281.77 करोड़ रुपये
आईटीसी 5,44,906.44 करोड़ रुपये
इनफोसिस 5,25,374.14 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक 5,16,378.05 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,89,196.37 करोड़ रुपये
एयरटेल 4,64,396.71 करोड़ रुपये

नोट: कंपनियों की मार्केट कैप 9 जून 2023 के शेयर बाजार बंद होने के बाद निकाली गई है।