Weekly difference of gold and silver rates : बीता हफ्ता सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए अच्छा रहा है। लेकिन इस बीते हफ्ते में सोना से ज्यादा कमाई चांदी ने कराई है। चांदी का रेट बीते हफ्ते करीब 1400 रुपये प्रति किलो बढ़ा है। आइये जानते हैं कि पूरे हफ्ते में कैसी रही है सोना और चांदी के रेट की चाल।
पहले जानिए सोने का हाल
बीते हफ्ते सोने का रेट बढ़ा है। 24 कैरेट सोने का रेट शुक्रवार को 50522 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं सोने का रेट सोमवार को 50480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे पूरे हफ्ते में सोना 42 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है।
अब जानिए चांदी का हाल
बीते हफ्ते चांदी का रेट काफी ज्यादा बढ़ा है। चांदी का रेट शुक्रवार को 58755 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 57350 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में चांदी का रेट 1405 रुपये प्रति किलो बढ़ा है।
जानिए ऑलटाइम हाई से अभी कितना सस्ता है गोल्ड
सोना अभी ऑलटाइम हाई से करीब 5,678 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अंतिम ट्रेडिंग डे पर सोने की दिसंबर 2022 की फ्यूचर ट्रेड 696.00 रुपये की तेजी के साथ 50,880.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की दिसंबर 2022 की फ्यूचर ट्रेड 2169.00 रुपये की तेजी के साथ 60,495.00 रुपये के स्तर पर ट्रेडिंग बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 51.32 डॉलर की तेजी के साथ 1,681.30 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 1.39 डॉलर की तेजी के साथ 20.85 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति