LIC बीच-बीच कई सारी स्कीम को लॉन्च करती रहती है। लोग इन स्कीम्स को अपनी आवश्यकता के मुताबिक खरीदते है। आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे है इस स्कीम का नाम एलआईसी धन वृद्धि स्कीम है। अब इस स्कीम में निवेश करने का आखिरी मौका है यह 30 सितंबर को खत्म हो जाएगी।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कीम एक नॉन-लिंक्ड, व्यक्तिगत, सेविंग और सिंगल प्रीमियम प्लान है जो सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करती है।
एलआईसी धन वृद्धि स्कीम पॉलिसी अवधि के भीतर बीमा करने वाले व्यक्ति की असामयिक गुजर जाने की स्थिति में फैमिली को फाइनेंशियल हेल्प प्रदान करती है। इसके अलावा, यह जीवित बीमाधारक को मैच्योरिटी पूरी होने पर एकमुश्त भुगतान की गारंटी भी प्रदान करता है। 23 जून, 2023 को यह योजना लॉन्च की गई थी।
आपको इस योजना में 2 तरह के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें से किसी भी एक ऑप्शन का चयन किया जा सकता है। आपको पहले में 1.25 गुना सम एश्योर्ड का ऑप्शन मिलता है। वही, अगर हम दूसरे की बात करें तो फिर आपको 10 गुना तक सम एश्योर्ड मिल सकता है।
यह सम एश्योर्ड आपको डेथ बेनिफिट के रुप में मिल सकता है। एलआईसी धन वृद्धि स्कीम के तहत आप 10 वर्ष की अवधि के लिए, 15 वर्ष की अवधि के लिए या 18 वर्ष की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम की इस एलआईसी धन वृद्धि स्कीम के तहत इंवेस्टमेंट पर पॉलिसी धारकों को आयकर की धारा 80 सी के तहत 1 लाख 50 हजार रु की छूट भी मिलती है। अगर आप भी इस स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पास के अपने किसी एजेंट से संपर्क करें।
More Articles
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच IT की रफ्तार तेज, TCS 6% से ज्यादा चढ़ा! क्या अब आएगी बड़ी तेजी?
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट