L&T Q2 Results : वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का शुद्ध लाभ साल दर साल आधार पर 22.5 प्रतिशत बढ़ कर 2,229 करोड़ रुपये हो गया। 31 अक्टूबर को कंपनी द्वारा घोषित वित्तीय परिणामों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी की इनकम में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। कंपनी की इनकम पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 34,772 करोड़ रुपये की तुलना में 42,763 करोड़ रुपये रही।
सेल्स रही उम्मीद से अधिक
कंपनी की सेल्स उम्मीद से अधिक रही। एक उम्मीद ये थी कि प्रोजेक्ट्स के बेहतर एक्जेक्यूशन के बीच वर्किंग कैपिटल और कैश फ्लो मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित करेगी, और रिसीवेबल्स के कलेक्शन पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। एलएंडटी ने दूसरी तिमाही के दौरान समूह स्तर पर कंपनी को 51,914 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है।
कहां कहां से मिले ऑर्डर
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस तिमाही के दौरान इसे सार्वजनिक स्थानों, परमाणु ऊर्जा, सिंचाई, लौह धातु, स्वास्थ्य, नवीकरणीय और रिफाइनरी क्षेत्रों सहित कई क्षेत्रों से ऑर्डर प्राप्त हुए। तिमाही के दौरान 17,341 करोड़ रुपये के अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर रहे, जो कुल ऑर्डर का 33 प्रतिशत हिस्सा रहे। सितंबर के अंत तक समूह की कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 372,381 करोड़ रुपये थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत थी। हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में इनकम में मामूली गिरावट देखी गई, लेकिन फेवरेबल मिक्स के कारण मार्जिन 400 बीपीएस से बढ़कर 18.5 फीसदी हो गया।
आगे का क्या है आउटलुक
आउटलुक के लिए कंपनी ने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक कारोबारी माहौल में प्रोजेक्ट्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और आईटी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने की एलएंडटी की रणनीति से उसके सभी हितधारकों को बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है। बता दें कि लार्सन एंड टुब्रो एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो ईपीसी परियोजनाओं, उच्च तकनीक निर्माण और सेवाओं में लगी हुई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग