नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। अगर आपकी बेटी है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल दिल्ली में सरकार ने बेटियों के जन्म, उनकी पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए लाडली योजना शुरू की है। बेटियों को सक्षम बनाने के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है। देश की हर बेटी खूब पढ़ें अपने पैरों पर खड़ी हो, आत्मनिर्भर बने और देश का नाम रौशन करें इसके लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये स्कीम बेटी के पैदा होने से लेकर पढ़ाई तक के कई पड़ावों पर आर्थिक मदद देती है।
दिल्ली में जो भी लड़कियां पैदा होंगी उनको लाडली योजना का फायदा दिया जाएगा ताकि सभी लड़कियां शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। इसके लिए सरकार लड़कियों को लाडली योजना के तहत कई पड़ावों पर आर्थिक सहायता देगी ताकि उनका भविष्य संवारा जा सके। बता दें कि इस योजना का मकसद है कि लड़कियों की पढ़ाई लिखाई के लिए आर्थिक मदद मिल सके वो किसी पर निर्भर न रहें। लाडली योजना की मदद से दिल्ली में खास तौर पर गर्ल चाइल्ड की शिक्षा को बढ़ावा देने में भी मदद मिली है।
अगर एक लड़की दिल्ली में एनसीटी के अस्पताल/नर्सिंग होम में पैदा होती है तो उसे 11,000 रुपये का लाभ मिलता है।
अगर लड़की घर या अस्पताल के बाहर पैदा होती है तो उसे 10,000 रुपये की सहायता मिलती है।
आर्थिक मदद
एडमिशन आर्थिक मदद (रुपये)
एडमिशन कक्षा 1 5000
एडमिशन कक्षा 6 5000
एडमिशन कक्षा 9 5000
पास कक्षा 10 5000
एडमिशन कक्षा 12 5000
- इसका फायदा तब मिलेगा जब लड़की दिल्ली में पैदा होती है, बर्थ सर्टिफिकेट एमडीसी/एनएमडीसी की जरूरत होगी।
- आवेदक लड़की के पैदा होने से तीन साल पहले तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए। आवेदक की सालाना कमाई 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- अगर लड़की स्कूल जाती है तो स्कूल दिल्ली सरकार/MCD/NDMC मान्यता प्राप्त होना चाहिए। ये फायदा परिवार को दो बच्चियों को ही मिलता है।
- आप भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से संपर्क करें।
- सामाजिक कल्याण विभाग के कार्यालय संपर्क करें।
- अपनी बहन या लड़की के लिए दिल्ली लाडली योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको एसबीआई या संबंधित WCD डिस्ट्रक्ट ऑफिस के टोल फ्री नंबर पर फोन करें। एसबीआई Toll Free Number:- 1800229090।
- दिल्ली में तीन साल से रहने का प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली/पानी के बिल आदि)। इसके साथ ही बच्ची के माता-पिता का आय प्रमाण पत्र।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट)।
- बच्ची के परिवार की फोटो। आवेदक का जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति/जनजाति के मामले में)। बच्चे और माता-पिता दोनों का आधार कार्ड जरूरी होगा।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति