Ladli Laxmi Yojana : देश में सरकार की तरफ से लड़कियों की शिक्षा से लेकर शादी तक के लिए आर्थिक मदद देने के लिए कई सारी स्कीम चलाई जाती है। मध्य प्रदेश सरकार की एक ऐसी ही योजना हैं। इस योजना में सरकार की तरफ से लड़कियों की सहायता की जाती है। अगर इस योजना में आवेदन किया जाता है, तो फिर सरकार की तरफ से लड़कियों को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख रूपये से अधिक की राशि दी हैं। यह जो राशि है। यह सीधे बेटी के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। बेटियों को यह राशि इस योजना के तहत उनके खाते में 5 किस्तों में 1.43 लाख रूपये जमा किया जाता है। अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहते है, तो आइए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल।
बेटियों के जन्म के बाद से सरकार इस योजना के तहत 5 साल तक 6-6 हजार रूपये निवेश स्कीम में जमा करती है। इस प्रकार पांच साल में 30 हजार रूपये जमा करती है। जब बेटी 6वीं कक्षा में पहुंचती है, तो एडमिशन के समय 6 हजार रूपये खाते में भेजे जाते है। इसके बाद जब बेटी 9बीन कक्षा में पहुंचती है। तभी 4 हजार रूपये की राशि खाते में भेजे जाते हैं।
जिस समय बेटी 11वीं कक्षा में एडमिशन लेती है। उस दौरान 6 हजार रूपये की राशि दी जाती है। आखिरी किस्त बेटी को 12वीं कक्षा में 6 हजार रूपये दी जाती है। इसके बाद जब बेटी की आयु 21 वर्ष हो जाती है। इसके बाद इस योजना के तहत बेटी को एक लाख रूपये की राशि दी जाती है। इस योजना का नाम लाडली लक्ष्मी योजना है। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जाती है। इस योजना का फायदा मध्य प्रदेश के निवासियों को दिया जाता है।
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपके पास कुछ सारे दस्तावेज होने चाहिए। जैसे आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ और अन्य दस्तावेज होने चाहिए। इस डाक्यूमेंट्स के साथ आपको लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत फॉर्म भरकर आंगनवाडी कार्यकर्ता को जमा करना होगा। इसके लिए आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म को आप लाडली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते है। अगर आप सभी दस्तावेज को जमा नहीं करते है, तो फिर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका