Ladli Behna Yojana: महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अलग-अलग राज्य की सरकार और केंद्र सरकार योजनाएं चला रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना चला रही है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने महिलाओं की आर्थिक मदद दी जाती है। इस राज्य की करीब 1.27 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। अब जल्द ही योजना की 24वीं किस्त जारी होने वाली है।

Advertisement

इस दिन आ सकते हैं खाते में आएंगे पैसे

लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त को लेकर एक अहम अपडेट आई है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, 15 मई को मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान यह किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इस दिन लाड़ली बहना योजना सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

Advertisement

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव लाभार्थी बहनों से संवाद भी करेंगे और इसी मौके पर उनके खातों में 1250 रुपये की 24वीं किस्त भेजी जाएगी। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन आयोजन की तैयारियां हो रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही खाते में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं।

Advertisement

इस योजना का किन महिलाओं को मिलेगा फायदा

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना का फायदा
मध्यप्रदेश का मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा। इसके अलावा विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

योजना का फायदा उठाने के लिए महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। किसी भी जाति या वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है। साथ ही, महिला खुद या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए। जिन महिलाओं के परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है, वे योजना के लिए एलिजिबल मानी जाती हैं। योजना के तहत 21 से 59 वर्ष की उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Advertisement

इस तरह चेक करें योजना का स्टेट्स

  • सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन एवं पेमेंट स्टेट्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर अपना एप्लीकेशन नंबर या सदस्य क्रमांक भरें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। फिर ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें, आपका योजना का स्टेट्स शो होगा।