L&T Q2 Results: शेयर बाजार में रिजल्ट का सीजन चल रहा है. बाजार में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के रिजल्ट जारी कर रही हैं. इस कड़ी में लार्सन एंड टर्बो यानी L&T ने भी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. FY25 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 3395 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालाना आधार पर करीब 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. आय में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई. जबकि ऑर्डर इनफ्लो में गिरावट दर्ज की गई है.
Q2 में L&T का धमाकेदार परफॉर्मेंस
एक्सचेंज को दी जानकारी में एलएंडटी ने बताया कि FY25 की दूसरी तिमाही में 3395 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 3223 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. इस दौरान आय में 20.6 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ रही. यह सितंबर तिमाही में 51024 करोड़ रुपए से बढ़कर 61555 करोड़ रुपए हो गई है. कामकाजी मुनाफा भी सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़ा है.
सितंबर तिमाही में धांसू नतीजे
एलएंडटी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही में EBITDA बढ़कर 6362 करोड़ रुपए हो गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 5632 करोड़ रुपए रहा था. जबकि मार्जिन में 70 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई. यह 11 फीसदी से घटकर 10.3 फीसदी पर आ गया है.
कंपनी ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान ऑर्डर इनफ्लो में गिरावट दर्ज की गई, जोकि सालाना आधार पर 10 फीसदी फिसला है. तिमाही आधार पर 13 फीसदी बढ़ा है. सितंबर तिमाही में कुल ऑर्डर इनफ्लो 80045 करोड़ रुपए का रहा. हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी को 2 बड़े इंटरनेशनल अल्ट्रा मेगा ऑर्डर्स मिले हैं, जोकि हाइड्रोकार्बन बिजनेस में हैं. इंटरनेशनल ऑर्डर 50083 करोड़ रुपए रहा, जोकि कुल ऑर्डर इनफ्लो का 63 फीसदी हिस्सा है.
कितना है एलएंडटी का ऑर्डरबुक?
बाजार को कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में ग्रुप का कुल ऑर्डरबुक 5,10,402 करोड़ रुपए का रहा. इसमें 40 फीसदी हिस्सेदारी इंटरनेशनल ऑर्डर्स का है. यह पिछले साल की समान तिमाही तक के आंकड़ों के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा हैं.
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट