Upcoming IPO: ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टस (डीएचआरपी) से मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में स्थित कंपनी आईपीओ लाने जा रही है। इस कंपनी का नाम क्रॉस लिमिटेड है। इसे खास तौर पर वाहनों के स्पेयर पार्ट्स बनाने के लिए जाना जाता है। इस कंपनी ने 500 करोड़ जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं। कंपनी द्वारा लाए जा रहे इस आईपीओ में 250 करोड़ रुपए तक के शेयर के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स के द्वारा 250 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल है। बीते गुरुवार को कंपनी ने सेबी के पास ये डीएचआरपी दाखिल किया था।
गौरतलब है कि टाटा और अशोक लीलैंड जैसी बड़ी कंपनियां भी इस स्पेयर पार्ट कंपनी की ग्राहक हैं। यह कंपनी ट्रेलर एक्सेल और सस्पेंशन असेंबली बनाने के लिए मुख्य रूप से जानी जाती है। इतना ही नहीं यह मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल के साथ ही कई फार्म इक्विपमेंटसेगमेंट के लिए फॉर्ज भी बनती है। इस कंपनी को साल 1991 में स्थापित किया गया था।
आपको बता दें कि इस कंपनी के आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर सुधीर राय द्वारा 168 करोड़ रुपए और अनिता राय द्वारा 82 करोड़ रुपए तक के शेयर बेचे जाएंगे। आईपीओ से पहले ही कंपनी 50 करोड़ रुपए तक के शेयरों का प्राइवेट प्लेसमेंट कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर आईपीओ का इश्यू साइज कम किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि क्रॉस लिमिटेड द्वारा जुटाई गई इस रकम से मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीद करने का, साथ ही इन पैसों का इस्तेमाल लोन भरने में और कंपनी की वर्किंग कैपिटल फंडिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करने का प्रपोजल दिया गया है।
आपको बताते चले की फाइनेंसियल ईयर 2023 तक इस कंपनी का रेवेन्यू 31 करोड़ रुपए के प्रॉफिट आफ्टर टैक्स के बाद 489 करोड़ रुपए का था। आपको बताते चलें कि एक्वेरियस कैपिटल इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है। इन इक्विटी शेयरों को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट करने का प्रस्ताव दिया गया है।
गौरतलब है कि क्रॉस लिमिटेड के ग्राहक में टाटा और अशोक लीलैंड जैसी बड़ी कंपनी तो शामिल हैं ही,. इसके अलावा इस कंपनी ने नए और विदेशी ग्राहकों को भी आकर्षित किया है। इनमें स्वीडेन की कंपनी लेक्स फालुन एबी शामिल है। यह कंपनी कॉमर्शियल व्हीकल्स ओएम के लिए प्रॉपेल शाफ्ट बनाती है। जापान में स्थित कॉमर्शियल व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली ओएम भी इस लिस्ट में शामिल है।
बताते चलें कि ये कंपनी जो एम एंड एचसीवी और फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट की जरूरत को पूरा करती है, इसने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दी है। मार्च 2023 तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023 की समाप्ति तक कंपनी का ऑन-ईयर प्रॉफिट 154.2 प्रतिशत बढ़कर 30.9 करोड रुपए हो गया था।
इस कंपनी के रेवेन्यू में साल दर साल 64.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में मुनाफा 8 करोड़ रुपये बढ़ कर 143.7 करोड़ रुपये पहुच गया।
More Articles
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह