KRN Heat Exchanger IPO: केआरएन हीट एक्सचेंजर आईपीओ इसी हफ्ते खुलेगा. शेयरों आधिकारिक लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में जबरदस्त तेजी दिखा रहा है, जोकि 220 रुपए के अपर प्राइस बैंड के बेस पर शेयरों के 101.36% प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. यह मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के साथ अपर प्राइस बैंड को मिलाकर 443 रुपए के अनुमानित लिस्टिंग प्राइस के संकेत दे रहा है.

Advertisement

बुधवार को खुलेगा IPO

केआरएन हीट एक्सचेंजर आईपीओ बुधवार, 25 सितंबर, 2024 को खुलेगा, जोकि शुक्रवार, 27 सितंबर, 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. एंकर निवेशकों के लिए मंगलवार, 24 सितंबर, 2024 को बोली लगा सकते हैं. आईपीओ में 1,55,43,000 नए इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनका फैस वैल्यू 10 रुपये है.

Advertisement

प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट

कंपनी ने प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 209 से 220 रुपए का आईपीओ प्राइस बैंड तय किया है. शेयर अलॉटमेंट सोमवार, 30 सितंबर, 2024 तक होने की उम्मीद है. बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग की तारीख गुरुवार, 3 अक्टूबर, 2024 है. IPO में रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,300 रुपए के निवेश की आवश्यकता है, क्योंकि बोली कम से कम 65 शेयरों से शुरू होती है.

Advertisement

बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार है, जबकि होलाणी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रही.बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया गैर-संस्थागत बोलीदाताओं के लिए कम से कम 15% और खुदरा व्यक्तिगत बोलीदाताओं के लिए कम से कम 35% आवंटित करेगी. योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए 50% तक आरक्षित है.

फंड में मिला पैसे का कहां होगा इस्तेमाल?

अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक केआरएन हीट एक्सचेंजर अपनी सब्सिडियरी कंपनी केआरएन एचवीएसी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में निवेश के लिए फ्रेश इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग करने की योजना बना रहा है. यह निवेश नीमराणा, अलवर, राजस्थान में एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए फंड देगा. इसकी कॉस्ट करीब 24,246.10 लाख रुपए है. इसके अलावा फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी किया जाएगा.

Advertisement

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के लिहाज से बात करें तो कंपनी 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 313.54 करोड़ रुपये का राजस्व और 39.07 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 249.89 करोड़ रुपये की बिक्री और 32.31 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया गया.

केआरएन हीट एक्सचेंजर का कारोबार

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड हीट एक्सचेंजरों जैसे तांबे के ट्यूब और एल्यूमीनियम पंखों का एक प्रमुख उत्पादक और निर्यातक है. उनके उत्पादों की आपूर्ति एचवीएसी और आर क्षेत्र के प्रमुख ओईएम को की जाती है, जिसमें नॉर ब्रेमसे, वोल्तास, कैरियर, एबर्सपेचर, किर्लोस्कर, ब्लू बॉक्स, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और डाइकिन इंडिया शामिल हैं.

Advertisement