KRN Heat Exchanger IPO Listing: शेयर बाजार में गुरुवार तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की कमजोरी के बीच आज 3 अक्टूबर को एक धमाकेदार लिस्टिंग हुआ है. BSE पर केएनआर हीट एक्सचेंजर की लिस्टिंग 114 फीसदी के प्रीमियम पर हुई है. शेयर एक्सचेंज पर 470 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. NSE पर शेयर 480 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है, जबकि इश्यू प्राइस 220 रुपए था.

Advertisement

लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी जारी है. NSE पर केएनआर हीट एक्सचेंजर का शेयर 485 रुपए और BSE पर 479 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहे. बता दें कि कंपनी ने 341.95 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया था.

Advertisement

आईपीओ को इनवेस्टर्स से बंपर रिस्पांस

केआरएन हीट एक्सचेंजर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ), 25 सितंबर से 27 सितंबर, 2024 के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला. कंपनी ने सब्सक्रिप्शन के लिए 15,543,000 शेयर जारी किए गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से मिली जानकारी के मुताबिक IPO 431.63 गुना ज्यादा बोली मिली. वहीं, QIB का रिजर्व हिस्सा 253.04 गुना बोली लगाई. रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 98.29 गुना ज्यादा बोली मिली.

Advertisement

केएनआर हीट एक्सचेंज का कारोबार

केआरएन हीट एक्सचेंजर और रेफ्रिजरेशन हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन इंडस्ट्री के लिए फिन और ट्यूब प्रकार के हीट एक्सचेंजर्स बनाने में माहिर है. यह कस्टमर्स और मार्केट की जरूरतों के अनुसार अलग-अलग साइज के हीट एक्सचेंजर्स बनाती है. यह तांबे और एल्यूमीनियम के पंख और ट्यूब, हीट एक्सचेंजर्स, वॉटर कॉइल, कंडेनसर कॉइल और इवेपोरेटर कॉइल जैसे प्रोडक्ट बनाती है.

Advertisement

फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी ने ऑपरेशंस से अपने राजस्व में सालाना आधार पर 25% की ग्रोथ दर्ज की, जोकि 308 करोड़ रुपए रही. इस दौरान नेट PAT सालाना आधार पर 22% बढ़ा, जोकि 39 करोड़ रुपए रहा.

ग्लोबल हीट एक्सचेंजर मार्केट साइज 2023 में 16.8 बिलियन डॉलर था, जो 2019-2023 से 6.4% की CAGR से बढ़ा है. इस बीच हीट एक्सचेंजर्स के लिए भारतीय बाजार 2023 में 689 मिलियन डॉलर के सालाना प्राइस पर पहुंच गया, जिसमें इंडस्ट्री का सालाना कारोबार 2019 और 2023 के बीच 10% CAGR देखा गया.