नई दिल्ली: कोटक महिंद्रा बैंक में अगर आप काम करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। कोटक महिंद्रा बैंक ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों के लिए फिटनेस भत्ता देने की घोषणा की। कोटक ने इसके साथ कर्मचारियों को रिमोट वर्किंग बेनफिट का भी ऐलान किया है।
वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को बैंक ने दिया खास तोहफा
बता दें कि यह फिटनेस भत्ता कर्मचारियों के लिए कोटक के हेल्थ टू द पावर इन्फिनिटी प्रोग्राम के तहत दिया जाएगा, जो 1 दिसंबर, 2020 से प्रभावी है। कोटक के हेल्थ टू द पावर इन्फिनिटी प्रोग्राम के तहत यह देखा जाएगा कि कर्मचारी मासिक फिटनेस भत्ते के लिए पात्र हैं या नहीं। कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह वास्तव में भत्ते के काबिल है और उन्हें अपने फिटनेस के बारे में बैंक को अवगत कराना होगा।
घर से काम करते हुए माहौल को देखते हुए लिया फैसला
कर्मचारियों के लिए कोटक की रिमोट वर्किंग नीति के अनुसार, वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को ध्यान में रखकर इसका ऐलान किया गया है। घर से काम कर रहे कर्मचारियों को आरामदायक और उत्पादक बनाने के लिए पार्ट टाइम और फूल टाइम कोटक के कर्मचारियों को हर महीने फिटनेस भत्ता दिया जाएगा। बैंक ने एक बयान में कहा कि घर के काम करने के माहौल में यह देखा गया है कि कर्मचारियों का जीवन संतुलन प्रभावित हो रहा है और हम कर्मचारी को भलाई के लिए अत्यधिक महत्व देते हैं। हम पूरी उम्मीद करते हैं कि हमारे सभी कर्मचारी बैंक की फिटनेस भत्ते से लाभान्वित हों।
वीडियो कॉल के जरिए खोलें बैंक अकाउंट
अब घर बैठे सिर्फ एक वीडियो कॉल के जरिए बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। महामारी को देखते हुए प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ग्राहकों को वीडियो के जरिए केवाईसी की परमिशन दे रहा है। इससे किसी भी जगह से अकाउंट खोलने में आसानी होगी। इस बात से रूबरू करा दें कि बैंक ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि यह सुविधा केवल सेविंग्स अकाउंट के लिए है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका