नई दिल्‍ली: घर खरीदने का मन बना रहे तो ये खबर आपके ल‍िए महत्‍वपूर्ण है। महंगाई के इस दौर में घर लेना या खुद का आशियाना लेना आसान नहीं है। ऐसे में आपके घर लेने के सपने को पूरा करता है होम लोन। होम लोन लेने का प्‍लान कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। बहुत से लोग घर खरीदने के लिए होम लोन की मदद लेते हैं। अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो बता दें क‍ि देश की अधिकतर सरकारी और निजी बैंक होम लोन उपलब्ध कराती हैं।

Advertisement

लोगों की परचेसिंग पॉवर बढ़ाने के लिए आरबीआई के उपाय अब कारगर साबित होने लगे हैं। लगातार कम होती रेपो रेट की वजह से पहले तो होम लोन की दरें सात प्रतिशत से नीचे आई। अब प्रतिस्पर्धा की वजह से बैंकों ने रेट इतने कम कर दिए हैं कि वह अब तक की सबसे निचले स्तर पर आ गई है। पहली बार निजी बैंक ब्याज दर के मामले में सरकारी बैंकों को पीछे छोड़ रहे हैं।

Advertisement

कोटक महिंद्रा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

इस समय कोटक महिंद्रा बैंक की होम लोन की ब्याज दर इंडस्ट्री में सबसे कम है। यह 6.75% है। देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बात करें तो यह 6.8 फीसदी की दर से होम लोन उपलब्ध करा रही है। कोटक महिंद्रा बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत होम लोन उपलब्ध कराने के लिए शुरु किए गए खास कोटक डि‍जी होम लोन फीचर के जरिए घर खरीदने का सपना सच किया जा सकता है। बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक कोई भी शख्स ऑनलाइन तुरंत ही देख सकता है कि उसे कितनी राशि तक का लोन मिल सकता है और किस दर पर ब्याज चुकाना होगा। इसके अलावा वह ऑनलाइन ही इन-प्रिंसिपल सैंक्शन लेटर पा सकता है।

कोटक डि‍जी होम लोन की खास बातें
  • कोटक महिंद्रा बैंक पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया के जरिए होम लोन दे रहा है। तुरंत लोन की सुविधा वर्तमान और नए ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा यह सैलरीड और सेल्फ-एंप्लॉयड कस्टमर्स दोनों के लिए उपलब्ध है।
  • ग्राहक डिजी होम लोन के जरिए फ्रेश होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बैलेंस ट्रांसफर या टॉप-अप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोटक डिजी होम लोन के लिए कोटक बैंक की वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं।
  • कोटक डिजी होम लोन ऑनलाइन ही क्रेडिट मूल्यांकन करता है और आवेदक को यह जानकारी मिल जाती है कि उसकी क्रेडिट के हिसाब से उसे कितनी राशि का लोन मिल सकता है। इसके अलावा लोन की ब्याज दर, लोन अवधि और ईएमआई के बारे में जानकारी दे दी जाती है।
  • आवेदक अपनी जरूरत के मुताबिक लोन राशि और लोन चुकाने की अवधि चुन सकता है। इसके अलावा लोन राशि बढ़ाने के लिए सह-आवेदक भी जोड़ सकता है। इसके बाद आवेदक को एक इन-प्रिंसिपल सैंक्शन लेटर मिलता है और फिर दस्तावेजों को जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
  • कोटक होम लोन और बैंलेंस ट्रांसफर की दरें 6.75 फीसदी से शुरू हो रही हैं जो होम लोन मार्केट में सबसे कम दरों में एक है।
लोगों की जरूरतों को देखते हुए फैसला ल‍िया गया

बैंक के ज्वाइंट प्रेसीडेंट ने कहा कि घर खरीदने वालों में से कई लोगों का सपना पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन पर अब कोटक महिंद्रा बैंक की कम ब्याज दर पर लोगों को और सस्ते पर होम लोन मिलेगा। कोरोना की वजह से लोग खुद का घर चाहते हैं। देश में बैंकिंग इंडस्ट्री की होम लोन की ब्याज दर इस समय 6.75 से 7.30 पर्सेंट तक है। हालांकि एनबीएफसी या हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां इससे भी कम पर होम लोन दे रही हैं। गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस ने 6.69 पर्सेंट की दर से होम लोन की शुरुआत की है।