दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार में एक बार फिर से कोहराम मच गया। देश का प्रमुख KOSPI Index करीब 9% तक टूट गया, जिससे निवेशकों के बीच हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले सिर्फ एक महीने में ही KOSPI इडेक्स 20% से अधिक गिर चुका है। भयंकर गिरावट के बाद निवेशक टेंशन में आ गए हैं।
कोस्पी में बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह चिप यानी Semiconductor कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली रही। पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाई-परफॉर्मेंस चिप्स की मांग को लेकर इन कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई थी, लेकिन अब निवेशकों को लग रहा है कि इन कंपनियों का वैल्यूएशन काफी महंगा हो गया है और निवेशक बिकवाली कर रहे हैं।
चिप कंपनियों के प्रमुख शेयरों की बात करें तो आज के कारोबार में SK Hynix के शेयर 15% से ज्यादा टूट गए। वहीं Samsung Electronics में 10% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा LG Innotek में 10% से ज्यादा, DB HiTek में 9% से अधिक और Hanmi Semiconductor के शेयरों में भी करीब 8% की गिरावट देखने को मिली। ये सभी दक्षिण कोरिया की प्रमुख चिप कंपनियां हैं और इनमें एक साथ आई भारी गिरावट ने पूरे मार्केट को गिरा दिया।
मार्केट की यह चाल निवेशकों के लिए एक बड़ा सबक भी है। जब किसी सेक्टर में तेजी आती है, तो अक्सर निवेशक बिना वैल्यूएशन और कंपनी के फंडामेंटल को समझे खरीदारी शुरू कर देते हैं। लेकिन जब शेयर अपनी वास्तविक कीमत से काफी ऊपर पहुंच जाते हैं, तो छोटी सी निगेटिव खबर भी बड़ी बिकवाली का कारण बन सकती है। इसलिए किसी भी सेक्टर या स्टॉक में निवेश करने से पहले केवल तेजी देखकर फैसला न लें बल्कि शेयर का वैल्यूएशन जरूर देखें
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान
- LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट