नई दिल्ली, सितंबर 25। शुक्रवार 23 सितंबर को डॉलर के मुकाबले रूपया अब तक सबसे निचले स्तर पर खुला था। इसी दौरान रुपया अब तक के सबसे नीचे स्तर यानी 81 रु प्रति डॉलर का स्तर को पहली बार पार किया हैं। गुरुवार की बात करें तो रुपया डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट के साथ 80.86 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को रुपया में जो इतना भारी गिरावट आई थी। ये 24 फरवरी के बाद की सबसे भारी गिरावट थी।
एक्सपर्ट्स की माने तो रुपया डॉलर के मुकाबले 81 या 81.50 के स्तर तक जा सकता हैं। एक व्यक्त तो रुपया 81.23 तक पहुंच गया था। हालांकि रूपये की स्थिति थोड़ी सुधरी और बिजनेस के आखिर में यह 80.98 रुपये प्रति डॉलर के कीमत पर बंद हुआ। रूपये में पिछले दिन की तुलना करें तो कारोबार 19 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं।
हम अमेरिकी डॉलर इंडेक्स की बात करें तो ये 111 के ऊपर बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर यील्ड 2 वर्ष की अवधि वाले कई वर्ष के उच्च स्तर 4.1 प्रतिशत से ऊपर है। इन्हीं वजहों से पहली बार रुपया डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ रिकॉर्ड निम्न स्तर 81.23 पर आ गया है। रूपये में गिरावट का एक कारण ये भी हैं। विकसित देशों के इन्वेस्टर्स इंडियन शेयर मार्केट से अपने पैसे निकाल रहे हैं। इस कारण भी रुपया कमजोर हो रहा हैं।
अगर रुपया कमजोर होता हैं तो बहुत से नुकसान हो सकते हैं। यदि रुपया में गिरावट आती हैं तो फिर अमेरिका में घूमना महंगा होगा और पढ़ना भी महंगा होगा।
महंगा होगा घूमना फिरना
अगर रुपया कमजोर होता हैं तो विदेशो में घूमना भी महंगा पड़ने वाला हैं। इससे लोगों को पहले के मुकाबले अधिक रुपए खर्च करने होंगे। फेस्टीव सीजन शुरू हो गया हैं। इस दौरान लोग घूमने फिरने अधिक जाते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग