Top 10 companies: शेयर बाजार में बीते हफ्ते उतार-चढ़ाव जारी रहा। इस बीच बीते सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 3 कंपनियों की मार्केट कैप संयुक्त रूप से 70,312.7 करोड़ रुपये बढ़ गई। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। वहीं एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप भी बढ़ी। इसके अलावा टॉप् 10 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल और एलआईसी की मार्केट कैप संयुक्त रूप 68,783.2 करोड़ रुपये घटी।
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 47,021.59 करोड़ रुपये बढ़कर 17,35,194.85 करोड़ रुपए हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 12,241.37 करोड़ रुपये बढ़कर 6,05,043.25 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 11,049.74 करोड़ रुपये बढ़कर 12,68,143.20 करोड़ रुपये हो गहै।
वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 30,235.29 करोड़ रुपये घटकर 6,97,095.53 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 12,715.21 करोड़ रुपये घटकर 13,99,696.92 करोड़ रुपये बची। इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 10,486.42 करोड़ रुपये घटकर 5,68,185.42 करोड़ रुपये बची।
इन्फोसिस की मार्केट कैप 7,159.5 करोड़ रुपये घटकर 6,48,298.04 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 3,991.36 करोड़ रुपये घटकर 5,67,645.03 करोड़ रुपये बची। इसी दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 2,108.17 करोड़ रुपये घटकर 5,56,134.58 करोड़ रुपये बची। एलआईसी की मार्केट कैप 2,087.25 करोड़ रुपये घटकर 5,01,635.57 करोड़ रुपये बची।
मार्केट कैप के लिहाज से ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
साल बीतते बीतते यह देश की टॉप 10 कंपनियां हैं। इन कंपनियों में विदेशी निवेशकों सहित म्यूचुअल फंड का भारी निवेश है। ऐसे में इन कंपनियों में अपने वित्तीय सलाहकार से राय लेकर नए साल पर निवेश की शुरुआत की जा सकती है।
- रिलायंस 17.35 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 13.99 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 12.68 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6.97 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6.48 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6.05 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई 5.68 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.67 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 5.56 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी 5.01 लाख करोड़ रुपये
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
वहीं जैसे जैसे ही इस कैलेंडर वर्ष के अंतिम चरण में प्रवेश कर रहे हैं, भारतीय शेयर बाजार छुट्टियों वाले सप्ताह में कम ट्रेडिंग वॉल्यूम का सामना कर रहे हैं। वहीं कोविड मामलों में उछाल और लाल सागर में बढ़ती अनिश्चितता का संभावित खतरा भी है। इसका प्रभाव पहले से ही दिखाई दे रहा है, क्योंकि भारतीय बेंचमार्क ने पिछले सप्ताह में 7-सप्ताह की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 0.52 प्रतिशत या 376.79 अंक गिरकर 71,106.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 107.25 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 21,349.40 पर बंद हुआ।
नोट: यहां पर कंपनियों के बारे में बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Share Market: कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, Sensex और Nifty में बढ़त के साथ कारोबार; आगे क्या