Know which banks are offering the cheapest personal loan: अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है। लेकिन यह महंगा होता है। लेकिन इस वक्त 10 बैंक सस्ता सबसे पर्सनल लोन दे रहे हैं। आइये जानें इनकी ब्याज दरें।

Advertisement

बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 20 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है। इस बैंक की पर्सनल लोन की ब्याज दर 10 प्रतिशत से शुरू होती है। बैंक अधिकतम 84 महीने महीने के लिए लोन देता है।

Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त पर्सनल लोन पर 10.25 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर ले रहा है। बैंक अधिकतम 20 लाख रुपये तक का लोन अधिकतम 84 महीने के लिए देता है।

इंडसइंड बैंक इस वक्त 30,000 रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन देता है। बैंक इस पर शुरुआती 10.25 प्रतिशत का ब्याज ले रहा है। बैंक पर्सनल लोन अधिकतम 1 साल से लेकर 6 साल के लिए देता है।

Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक इस वक्त 10 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन देता है। बैंक पर्सनल लोन पर इस वक्त 10.4 फीसदी से लेकर 16.95 प्रतिशत तक ब्याज ले रहा है। बैंक अधिकतम 60 महीने के लिए पर्सनल लोन देता है।

ऐक्सिस बैंक पर्सनल लोन की शुरुआती ब्याज दर इस वक्त 10.49 प्रतिशत से शुरू होती है। बैंक पर्सनल लोन अधिकतम 60 महीने तक के लिए लिया जा सकता है।

Advertisement

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर्सनल लोन पर इस वक्त शुरुआती ब्याज दर 10.49 प्रतिशत ले रहा है। बैंक 6 महीने से लेकर 5 साल तक का पर्सनल लोन देता है। वहीं बैंक से 1 करोड़ रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है।

PPF Account से कैसे बचा सकते हैं Income Tax, होगी तगड़ी कमाई | Post Office | Good Returns

एचडीएफसी बैंक इस वक्त पर्सनल लोन पर 10.5 प्रतिशत से लेकर 24 प्रतिशत तक ब्याज ले रहा है। बैंक अधिकतम 5 साल के लिए पर्सनल लोन देता है। बैंक से अधिकतम 40 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है।

Advertisement

करूर वैश्य बैंक 10 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन देता है। बैंक की पर्सनल लोन की ब्याज दरों की शुरुआत 10.5 प्रतिशत से लेकर 13.5 प्रतिशत तक है।

आईडीबीआई बैंक अधिकतम 50 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन देता है। बैंक से 60 महीने तक के लिए पर्सनल लोन लिया जा सकता है। बैंक 10.5 प्रतिशत से लेकर 15.5 प्रतिशत तक ब्याज लेता है।

Advertisement

आईसीआईसीआई बैंक पर्सनल पर इस वक्त 10.75 प्रतिशत से लेकर 19 प्रतिशत तक ब्याज ले रहा है। बैंक अधिकतम 50 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन देता है। बैंक से अधिकतम 6 साल के लिए पर्सनल लोन लिया जा सकता है।