Liquor: गोवा काफी अधिक समय से अपने आकर्षक समुद्र तटों और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है लेकिन गोवा केवल खूबसूरत बीच और नजारों को देखने वाले लोगों के लिए ही नहीं बल्कि इसके अलावा गोवा शराब के शौकीन लोगों के लिए भी काफी बेहतर जगह है। गोवा में अन्य राज्यों के मुकाबले काफी सस्ती शराब मिलती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोवा में देश के बाकी राज्यों के मुकाबले शराब पर काफी कम टैक्स लगता है। गोवा में जिस कारण शराब की कीमत इसके पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुकाबले काफी कम है।
एक मीडिया सर्वेक्षण रिर्पोट की अगर मानें तो गोवा में 100 रु की प्राइस वाली बोतल की कीमत दिल्ली में 134 रु तक हो सकती है। वही, कर्नाटक में इसकी कीमत 513 रु तक हो सकती है।
इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सर्वेक्षण पर आधारित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गोवा की लेवी अधिक से अधिक रिटेल प्राइस का 49 फीसदी है। फिर भी ये महाराष्ट्र की 71 फीसदी और कर्नाटक की 83 फीसदी की तुलना में कम है।
डिफरेंट लोकल टैक्स के कारण शराब की कीमत भी अलग अलग होती है। दिल्ली में जो स्कॉच बिकती है इसकी कीमत मुंबई में बिकने वाली स्कॉच से 20 फीसदी कम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में ब्लैक लेवल की कीमत 3 हजार 100 रु है। वही, मुंबई की बात करें तो फिर इसकी कीमत 4 हजार रु तक जाती है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टैक्स की कीमत में अंतर होना प्रदेश की सीमाओं के पार अवैध शराब के बिजनेस की एक बड़ा कारण है। पेट्रोलियम और शराब प्रोडक्ट्स को जीएसटी से बाहर रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालांकि, पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा चल रही है, लेकिन शराब को जीएसटी से बाहर रखा गया है।
More Articles
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- शेयर बाज़ार में गिरावट के बीच IT की रफ्तार तेज, TCS 6% से ज्यादा चढ़ा! क्या अब आएगी बड़ी तेजी?