नई दिल्ली। हाल ही में एक खबर आई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही कुछ और नोटों को चलन से बाहर करने जा रहा है। इससे पहले आरबीआई 1000, 500 रु के बाद अब चलन से बाहर कर चुका है। बताया जा रहा था कि अब आरबीआई 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट को बाहर कर सकता है। हालांकि यह सच नहीं है। मीडिया और सोशल मीडिया में गलत जानकारी के चलते यह खबर तेजी से फेल गई थी। हालांकि सच यह है कि आरबीआई ने यह कहा है कि देश की बैंकों की शाखाओं में जो 100, 10 और 5 रुपये के पुराने नोट खराब नोट हैं, उनको वापस लेगा। लेकिन मीडिया में यह खबर गलती तरीके से आ गई है, जिसने लोगों की चिंताएं बढ़ा दीं।
100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोटों के चलन में बन रहेंगे। आरबीआई ने साफ किया है कि इस फैसले से आमलोगों को फर्क नहीं पड़ेगा। रिजर्व बैंक के मुताबिक मार्च -अप्रैल के बाद से वह बैंक की शाखाओं से सभी पुराने नोट वापस ले लेगा। इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेज बी महेश की ओर से दी गई है।
दरअसल 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट पहले से ही सर्कुलेशन में आ चुके हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 100 रुपए का नया नोट साल 2019 में जारी किया गया था।
दरअसल 10 रुपए के सिक्कों को लेकर बाजार में कई तरह की अफवाह फैलाई जाती है कि यह मान्य नहीं है। ऐसे सिक्के जिनपर रुपी का चिन्ह मार्क नहीं है कई ट्रेडर्स या छोटे दुकानदार उसे लेने से मना कर देते हैं। इसपर आरबीआई का कहना है कि यह बैंक के लिए समस्या का विषय है इसिलए बैंक समय समय पर इस तरह की अफवाहों से बचने का सलाह जारी करता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2019 में जब 100 रुपए के नोट जारी किए तो तभी साफ कर दिया था कि पहले जारी किए गए सभी 100 रुपए के नोट भी कानूनी निविदा के रूप में जारी रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद 2,000 रुपए के अलावा 200 रुपये के नोट जारी किए थे। वहीं एक हजार रूपये के नोट बंद कर दिए गए थे, जबकि पांच सौ के पुराने नोट को वापस ले लिया गया था। इसके बाद 100 रूपये, 50 रूपये, 20 और 10 रूपये के नए नोट जारी किए गए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान