नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में आज सप्ताह के तीसरे दिन आज फिर सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में बुधवार को 73 रुपए की गिरावट आई है। इसके साथ ही इस सप्ताह सोने के भाव में कुल 200 रुपए की गिरावट आ गई है। भाव में इस कमी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सोने की कीमत 38,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपए में मजबूती के चलते सोने के भाव में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में सोना 38,559 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
24 कैरेट सोने की कीमत में भी 73 रुपए की गिरावट
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया है कि बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 73 रुपए की गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि डॉलर की तुलना में रुपए में मजबूती आने के चलते भाव में यह गिरावट देखी गई। पटेल ने बताया कि बुधवार को शुरुआती कारोबार में हाजिर रुपया एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 70.80 पर कारोबार कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की कीमतों में तेजी
सोने के साथ ही सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में बुधवार को 89 रुपए की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 44,640 रुपए पर आ गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी का भाव 44,729 रुपए प्रति किलोग्राम था।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका