Gas Agency : सरकार देश को गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनाने पर फोकस कर रही है। इसके लिए सरकार के द्वारा तेजी से गैस के कनेक्शन को बांटा जा रहा है और एलपीजी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में तेल वितरक कंपनियां काफी बड़ी संख्या में गैस एजेंसियां बांट रही है और आप भी इन गैस एजेंसियों को ले सकते है।
गैस एजेंसी लेने की पूरी प्रक्रिया आसान है और यह प्रक्रिया पूरी ऑनलाइन है। इसके लिए सरकार की तरफ से कुछ नियम और कानून बनाएं गए है। अगर आप इस नियम और शर्तो का पालन करते है, तो फिर आपको गैस एजेंसी मिल जाती है।
अगर हम गैस एजेंसियां की बात करते है, तो फिर तेल वितरक कंपनियां 4 प्रकार की एलपीजी गैस एजेंसियां देती हैं। इसमें शहरी वितरक, रूर्बन वितरक, ग्रामीण वितरक और दुर्गम इलाकों के लिए वितरक शामिल है। आप आपके क्षेत्र के हिसाब से गैस एजेंसी मिलती है।
अगर हम एलपीजी गैस एजेंसी लेने के लिए पात्रता की बात करें तो फिर इसके लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। आवेदक का राज्य या केंद्रीय बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
इसके साथ ही आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो। इसके साथ ही आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार का कोई भी सदस्य किसी तेल वितरक कम्पनी कार्यरत न हो।
अगर हम बात करें कि गैस एजेंसी के लिए आवेदन कैसे करें तो फिर इसमें आवेदन के लिए तेल कंपनियों की ओर से वक्त वक्त में अखबारों और आधिकारिक वेबसाइट पर गैस एजेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसके बाद आपको वेबसाइट पर गैस एजेंसी लेने के लिए पंजीकरण कराना होता है।
जब आप पंजीकरण करा लेते है। इसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। जब आपका चयन हो जाता है। इसके बाद कंपनी में एजेंसी के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट को जमा कराना होता है।
इसके बाद आपके डाक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाता है। जिसके बाद आपकी एजेंसी को एप्रूव की जाती है। इसके बाद आपको सिक्योरिटी जमा कराना होता है। इसके बाद आपको गैस एजेंसी मिल जाती है।
किसी भी गैस एजेंसी को लेने में आमतौर पर ग्रामीण इलाकों के लिए 10 लाख रु का खर्चा आता है। वही, अगर आप शहरी इलाकों के लिए में एजेंसी लेते है, तो फिर इसके लिए 15 लाख रु का खर्चा आता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति