Top 5 SBI Mutual Fund: म्यूचुअल फंड की यही खूबी है कि अगर शेयर बाजार में गिरावट भी हो तो भी यह फायदा करा सकते हैं। हालांकि म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए 1 माह काफी कम होता है, लेकिन अगर एसबीआई म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों का एक माह का रिटर्न देखा जाए तो यह काफी शानदार रहा है।
बीते एक माह के दौरान जहां सेंसेक्स और निफ्टी का रिटर्न आधा फीसदी निगेटिव रहा है, वहीं टॉप एसबीआई म्यूचुअल फंड स्कीम का रिटर्न करीब 6 फीसदी का रहा है। ऐसा नहीं है कि केवल एक ही स्कीम का रिटर्न अच्छा रहा हो। यहां पर टॉप् 5 एसबीआई स्कीमों का 1 माह का रिटर्न बताया जा रहा है।
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्यूचुअल फंड में 1 माह या 1 साल निवेश के लिए काफी छोटा समय है। ऐसे में निवेशकों को चाहिए कि कम से कम 3 साल से 5 साल के लिए जरूर म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश करें। ऐसा होने से फायदा 1 माह की तुलना में काफी ज्यादा होगा। इसके अलावा इनकी सलाह है कि म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सिप माध्यम से उपयोग करें, तो ज्यादा अच्छा है।
एसबीआई निफ्टी स्मॉलकैप-250 इंडेक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 1 माह के दौरान 5.72 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
एसबीआई निफ्टी मिडकैप-150 इंडेक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 1 माह के दौरान 4.72 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
एसबीआई टेक्नोलॉजी अपॉर्चुनिटीज म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 1 माह के दौरान 4.14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
एसबीआई मैग्नम कॉमा म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 1 माह के दौरान 3.81 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
एसबीआई पीएसयू म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 1 माह के दौरान 3.73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
नोट: यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जा रहा है। यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित