Radhakishan Damani Success Story: एवेन्यू सुपरमार्ट्स के फाउंडर और स्टॉक मार्केट के मशहूर निवेशक राधाकिशन दमानी हुरुन की इंडियन सेल्फ मेड एंटरप्रेन्योर लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। वही, फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में भी वे 23 अरब डालर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
राधाकिशन दमानी का जन्म एक साधारण मारवाड़ी परिवार में हुआ। दमानी के पिता स्टॉक मार्केट में काम करते थे। शुरू में उनका परिवार मुंबई में एक कमरे के अपार्टमेंट में रहता था। दमानी मुंबई यूनिवर्सिटी कॉमर्स की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया, लेकिन 1 वर्ष के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी।
उन्होंने इसके बाद बॉल बेयरिंग का काम शुरू किया। दमानी ने पिता के गुजर जाने के बाद बॉल बेयरिंग बिजनेस छोड़कर शेयर मार्केट ब्रोकर और निवेशक बन गए। वर्ष 1992 में हर्षद मेहता घोटाला सुर्खियों में आने के बाद उनके इस कारोबार में तेजी आई।
दमानी अपनी निवेश फर्म, ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट्स के जरिए अपने पोर्टफोलियो का प्रबंधन भी करते हैं। उन्होंने शेयर मार्केट में अपने करियर के शुरुआत में वैल्यू इन्वेस्टिंग के जरिए करोड़ों रु कमाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका नाम 80 और 90 के दशक में एक निवेशक के तौर पर सुर्खियों में आ गया था।
राधाकिशन दमानी ने 2002 में 1 बीएचके के फ्लैट से रिटेल चेन डीमार्ट की शुरुआत की थी। यह कंपनी 20 वर्षों में ही करोड़ों का कारोबार कर रही है।
डीमार्ट के माध्यम से ही दमानी ने पिछले फाइनेंशल ईयर 2022-2023 में करीब 1 हजार 492 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट कमाया हैं।
अगर इस प्रॉफिट की रोजाना कि हिसाब से गणना करें तो यह राशि डेली 4 करोड़ रु बनती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में डीमार्ट की सेल 30 हजार 976 हजार करोड़ रु रही थी।
राधाकिशन दमानी ने वर्ष 2021 में अपने भाई के साथ मिल कर दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स के नारायण दाभोलकर मार्ग पर मौजूद 'मधुकुंज' नाम का एक बंगला 1001 करोड़ रुपये में खरीदा था। 1.5 एकड़ एरिया में यह बंगला फैला हुआ है। इस बंगला का कुल बिल्ट अप एरिया लगभग 61 हजार 916 वर्ग फीट है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: मेडिकल कूरियर सर्विस का बिजनेस कराएगा तगड़ी कमाई, ऐसे करें शुरू
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत