Success: भारत में करीब सभी लोगो की सुबह चाय से होती है। हर चौराहे, नुक्कड़ और दफ्तरों के बाहर चाय के स्टॉल पर भीड़ लगी रहती है। इस चाय की अहमियत को ध्यान में रखकर एक लड़के ने करोड़ों रु का कारोबार शुरू कर दिया। आज हम उसी व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे है इस व्यक्ति का नाम प्रफुल्ल बिल्लौर है। ये एमबीए चाय वाला के फाउंडर है तो फिर आइए जानते है इनके बारे में।

Advertisement

प्रफुल्ल बिल्लौर जो एमबीए चायवाला ब्रांड से मशहूर है वे देश के कई सारे शहर में चाय सर्व कर रहे है। काफी हैरानी की बात ये है कि उनको खुद चाय बनाना नही आता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रफुल्ल ने खुद बताया कि चाय की दुकान शुरू करने के बाद उन्होंने चाय बनाना सीखा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती दिनकन्मे जब वह चाय बेचने के कारोबार में उतरे तो शुरुआती दिनों में वे अक्सर चाय की कुछ समर्गी सामग्री कम या अधिक मात्रा में डाल देते थे लेकिन, धीरे धीरे अपनी मेहनत और लगन से पूरे भारत में चाय का करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर लिया।

इस तरह हुई एमबीए चायवाला की शुरुआत

जब प्रफुल्ल बिल्लौर अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते थे। जब ने मैकडॉनल्ड्स में पार्ट टाइम जॉब करते थे। जब वे नौकरी कर रहे थे उस समय उन्हें यह एहसास हुआ कि वह दूसरों के लिए कार्य करके अमीर नही अब सकते हैं। इसलिए उन्होने नौकरी और पढ़ाई छोड़कर वर्ष 2017 में अहमदाबाद में एसजी हाईवे पर ठेले पर चाय बेचना शुरू कर दिया।

Advertisement

उन्होंने यह बिजनेस केवल 8 हजार रु की पूंजी के साथ शुरू किया। वे एमबीए चायवाला की शुरुआत के बाद अपने इस स्टार्टअप का विस्तार करने लगे। उन्होंने इसके लिए कई सारी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी अपनाई और उन्होने खुद को एक ब्रांड के तौर पर स्थापित किया। हालांकि, यहां एमबीए का फुल फार्म मिस्टर बिल्लौर अहमदाबाद है।

उन्होंने 2 वर्ष तक अहमदाबाद में चाय का कारोबार करने के बाद वर्ष 2019 में भोपाल में अपनी फ्रेंचाइजी से कैफे का विस्तार किया। तब से लेकर अब तक एमबीए चायवाला स्टार्ट-अप हर दिन नई उपलब्धियां हासिल करता आ रहा है।

Advertisement

देश में अब अलग-अलग शहरों में एमबीए चायवाला के 100 से ज्यादा चाय कैफे हैं। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में एमबीए चायवाला के 200 से अधिक कैफे हैं। उनका कारोबार अब लगभग 30 करोड़ के टर्नओवर तक पहुंच गया है। वे अपने इस कारोबार से हर दिन डेढ़ लाख रुपये कमाते हैं।