Top 5 Schemes of LIC Mutual Fund : एलआईसी देश की जहां सबसे बीमा कंपनी है और शेयर बाजार की सबसे बड़ी निवेशक हैं, वहीं यह म्यूचुअल फंड कंपनी भी चलाती है। एलआईसी म्यूचुअल फंड की अगर टॉप स्कीमों को देखा जाए तो उन्होंने बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है।
जानिए एलआईसी म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों का रिटर्न
म्यूचुअल फंड में निवेश लम्बे समय के लिए करने में ज्यादा फायदा होता है। इसीलिए हम यहां पर एलआईसी म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों का 5 साल का रिटर्न बता रहे हैं। 5 साल के दौरान इन स्कीमों ने औसतन हर साल कितना रिटर्न दिया है, यह इस खबर में बताया जा रहा है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि 5 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर कितना हो गया है।
एलआईसी एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 13.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.90 लाख रुपये बना दिया है।
एलआईसी निफ्टी 50 इंडेक्स म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 12.85 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.83 लाख रुपये बना दिया है।
एलआईसी लार्ज एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 12.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.82 लाख रुपये बना दिया है।
एलआईसी लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 12.04 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.77 लाख रुपये बना दिया है।
एलआईसी इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 11.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1.70 लाख रुपये बना दिया है।
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- शेयर बाजार में गिरावट? सुरक्षित रिटर्न के लिए सही डेट फंड चुनने का पूरा गाइड
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें