Jio : टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए हमेशा ही शानदार रिचार्ज प्लान लाते रहती है। आज हम आपको रिलायंस जियो के 200 रु से कम वाले रिचार्ज प्लान की जानकारी दे रहे हैं, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर हम रिलायंस जियो के पहले रिचार्ज प्लान की बात करें तो फिर इस प्लान की कीमत 119 रूपये है। इस प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है और कुल डेटा की बात करें तो फिर इसमें 21 जीबी डेटा मिलता हैं।
जब आपकी डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो फिर आपके डेटा की स्पीड को घटाकर 64 केबीपीएस कर दी जाती है। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में 300 मुफ्त एसएमएस भी मिलते है साथ ही जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
अगर हम जियो के अगले रिचार्ज प्लान की बात करें तो फिर 149 रूपये कीमत वाले इस प्लान में ग्राहकों को 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में टोटल 20 जीबी डेटा मिलता है यानी इसमें रोजाना 1 जीबी डेटा दिया जाता है।
इसके साथ ही इस 149 रु वाले शानदार रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त में मिलते है साथ ही जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता हैं।
तीसरे रिचार्ज प्लान की बात करें तो फिर इस 24 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में ग्राहकों को 24 जीबी कुल डेटा मिलता है यानी इस प्लान में भी ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी डेटा मिलता हैं। इस प्लान की कीमत की बात करें तो फिर इस प्लान की कीमत 179 रु है।
इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना मिलते है। इस प्लान में भी ऊपर बताए गए अन्य प्लान की तरह मुफ्त जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा भी रिलायंस जिओ के पोर्टफोलियो में 200 रु के कम कीमत में एक और रिचार्ज प्लान है। जिसकी कीमत 199 रु है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान