नई दिल्ली। एसबीआई निवेश् की कई योजनाएं चलाता है। इसी में से एक है रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी। इसके तहत थोड़ा-थोड़ा पैसे लगाकर लोग अपनी बचत को काफी बड़ा बना सकते हैं। वैसे भी इस वक्त ब्याज दरें तेजी से कम हो रही हैं, ऐसे में अगर अभी से लम्बे समय की रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी शुरू की जाए तो ज्यादा फायदा है। ऐसा इसलिए की आज की लागू ब्याज दर आपको मिलेगी। अगर देर करते हैं तो यह ब्याज दरें कम भी हो सकती हैं। एसबीआई की आरडी में निवेश शुरू होने के वक्त मिलने वाला ब्याज आपकी आरडी पूरा होने तक मिलता रहेगा। ऐसे में बाद में ब्याज दरें गिरती भी हैं, तो आपको नुकसान नहीं होगा। एसबीआई की आरडी में अगर आप आज 1000 रुपये महीने का निवेश शुरू करें, तो यह करीब 1.59 लाख रुपये हो जाता है। आइये जानते हैं कि आरडी ब्याज दरें क्या हैं, और इतना फंड कितने दिनों में तैयार हो सकता है।
एसबीआई 1 साल से लेकर 10 तक की रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी की स्कीम चलाता है। इस वक्त एसबीआई 1 साल से लेकर 2 साल तक की आरडी पर पर 5.00 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं 3 साल से लेकर 3 साल तक की आरडी पर बैंक 5.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं एसबीआई 3 से लेकर 4 साल तक की आरडी पर इस वक्त 5.30 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसके अलावा एसबीआई अपनी 5 साल से लेकर 10 तक की आरडी पर 5.40 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
एसबीआई अपनी रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी पर वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज देता है। एसबीआई 1 साल से लेकर 2 साल की आरडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 5.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक 3 से 4 साल की आरडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 5.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। एसबीआई 4 से लेकर 5 साल तक की आरडी पर इस वक्त 5.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं 5 साल से लेकर 10 साल तक की आरडी पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
-एसबीआई आरडी में शुरू करें 1000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 10 साल तक चलाएं
-इस पर मिलेगा 5.40 फीसदी का ब्याज
-10 साल बाद तैयार हो जाएगा 1.59 लाख रुपये का फंड
एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज देता है। एसबीआई इस वक्त 5 से 10 साल की अपनी आरडी में वरिष्ठ नागिरकों को 6.20 फीसदी ब्याज दे रहा है।
-एसबीआई आरडी में शुरू करें 1000 रुपये महीने का निवेश
-इस निवेश को 10 साल तक चलाएं
-इस पर मिलेगा 6.20 फीसदी का ब्याज
-10 साल बाद तैयार हो जाएगा 1.66 लाख रुपये का फंड
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका