UP Government Scheme : देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तरफ से किसानों और कमजोर वर्गों के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है। उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार भी एक ऐसी योजना चला रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम मुख्यमंत्री किसान और सर्वहित बीमा योजना है। राज्य सरकार ने इस योजना को किसान और कमजोर वर्ग के लोगों को वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की है। यूपी सरकार की इस योजना के अंतर्गत किसानों का फ्री में बीमा किया जाता है। अगर आप यूपी सरकार की इस योजना का फायदा लेना चाहते, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
इस योजना के अंतर्गत अगर कोई दुर्घटना की वजह से गुजर जाता है या फिर विकलांग हो जाता है, तो लाभार्थी को 5 लाख रु तक बीमा कवर प्रदान किया जाता है। सरकार की इस योजना के तहत लाभार्थी और उसके परिवार ढाई लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस योजना में लाभार्थी को दुर्घटना की स्थिति में 2.5 लाख रु तक की मदद प्रदान की जाती है।
अगर आपकी आयु 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच है, तो फिर आप इस योजना का फायदा ले सकते हैं। अगर हम इस योजना में पात्रता की बात करें, तो परिवार की आय 75 हजार रु सालाना से अधिक नहीं होना चाहिए।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कोई जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जैसे आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, गुजर जाने का प्रमाण पत्र, परिवार वितरण प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, विकलांग की स्थिति में विकलांग सर्टिफिकेट, लाभार्थी के बैंक खाते की जानकारी और आधार कार्ड आदि जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर यहां पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म नजर आएगा। इस फॉर्म पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भर देना है। जब आप सभी जानकारियों को भर देते हैं। उसके बाद आपको सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को इसके साथ अटैच कर देना है। जब आप पूरी तरह से फॉर्म को भर देते हैं। इसके बाद आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसको सबमिट कर देना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग