Bollywood Celebrities Investment : आज के समय में लगभग हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपनी कमाई में से कुछ राशि की बचत करें और वे इस बचत को ऐसी जगह निवेश करें जहां से उसको एक बेहतर मुनाफा हो। केवल बिजनेसमैन और नोकरीपैसा लोग ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी कुछ ऐसा ही सोचते है, तो फिर आइए जानते हैं दिग्गज फिल्मी हस्तियों के निवेश के बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में अभिनेता संजय दत्त ने कार्टेल एंड ब्रदर्स में पैसा लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें कहा गया है कि ये कंपनी लिकर ब्रांड्स के पोर्टफोलियो को देश में इंपोर्ट करने और उसे बेचने की तैयारी कर रही है। संजय दत्त ने इससे पहले भी साइबर मीडिया इंडिया लिमिटेड में निवेश किया और लगभग 1 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली है।
बीते दिनों एक्टर अक्षय कुमार ने भी एक स्टार्टअप में निवेश किया है। इस फर्म का नाम 'टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फॉर्म्स है। ये स्टार्टअप जो ऑर्गेनिक फार्मिंग से जुड़ा हुआ स्टार्टअप है यह किसानों की सहायता करता है। बिजनेस टुडे के अनुसार, टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फॉर्म्स नेचुरल एंड ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रोडक्ट्स के निर्माण से जुड़ा हुआ स्टार्टअप है।
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने 'द मैन कंपनी' में निवेश किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष्मान खुराना ने द मैन कंपनी में वर्ष 2019 में पैसा लगाया था। इस स्टार्टअप की शुरुआत 2015 में हुई थी और आयुष्मान खुराना द मैन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक फिटनेस स्टार्टअप एक्वाटीन में बड़ा इन्वेट्समेंट किया है। इसके अलावा उन्होंने नए फूड डिलीवरी स्टार्टअप वायु पर भी दांव लगाया है। यह जो कंपनी है इस कंपनी का उद्देश्य जीरो कमीशन प्लेटफॉर्म वाले रेस्तरां की पेशकश करना है। हालांकि, इसमें निवेश की गई राशि के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति