Income Tax : इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करना टैक्सपेयर्स के लिए एक जरुरी दायित्व है, जो टैक्स के नियमों का अनुपालन को सुनिश्चित करता है और इकोनॉमी के सुचारू संचालन को सुविधाजनक बनाता है।

Advertisement

हालांकि, आईटीआर को फाइल करने में कई बार गलतियां हो जाती है। ऐसी स्थिति में आयकर दाता के पास रेक्टिफिकेशन रिक्वेस्ट सब्मिट करके अपने इनकम टैक्स को सुधारने का ऑप्शन होता है।

Advertisement

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करदाता के तरफ से फाइल किए गए रिटर्न को संशोधित करेगा। करदाता की तरफ से दी गई जानकारी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट प्रोसेसिंग सेंटर में लागू नीतियों के आधार पर धारा 143(1) के मुताबिक, निर्धारित को अनुसूचित की जाएगी। एक टैक्सपेयर धारा 154 के तहत सुधार के लिए पूछ सकता है।

रेक्टिफिकेशन रिक्वेस्ट के लिए रजिस्टर्ड टैक्सपेयर, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता और प्रतिनिधि, जिन्होंने पैन को आधार से जोड़ा है वे आवेदन कर सकते है।

Advertisement

अगर रिकॉर्ड में कोई गलती दिखाई देती है तो फिर टैक्सपेयर ई फाइलिंग पोर्टल पर सुधार के लिए अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं।

अगर हम बात करें कि कौन सी त्रुटियों को सुधारा जा सकता ही तो फिर बता दें कि अगर सीपीसी ने आपके इनकम टैक्स रिटर्न को गलत तरीके से संशोधित किया हैं तो फिर आप सुधार के लिए अनुरोध को सबमिट कर सकते है।

Advertisement

सिर्फ वे गलतियां जो रिकॉर्ड से स्पष्ट है। सुधार के लिए ध्यान में रखी जाती है। जिसमें ग्रोस टोटल इनकम, टोटल टैक्स लायबिलिटी, टोटल डिडक्शन और व्यक्तिगत जानकारियां आदि शामिल हैं।

रेक्टिफिकेशन रिक्वेस्ट कई प्रकार की होती है जैसे रिटर्न सही करें, 234सी ब्याज के लिए विवरण, टैक्स क्रेडिट मिसमैच प्रोसेसिंग अगेन, स्थिति सुधार (आईटीआर-5 और आईटीआर-7 के लिए प्रासंगिक, निर्धारण वर्ष 2018-19 तक वैध), छूट अनुभाग में सुधार (केवल आईटीआर-7 पर लागू निर्धारण वर्ष 2018-19 तक वैध), रिटर्न डेटा में सुधार ऑफलाइन और ऑनलाइन आदि।

Advertisement

रेक्टिफिकेशन रिक्वेस्ट को सबमिट करने के लिए आपको सबसे पहले आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको ई फाइल मेनू के अंतर्गत सुधार लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको आदेश/सूचना को सुधारा जाना है और फिर ड्रॉपडाउन सूची आकलन वर्ष को चुना जा सकता है। इसके बाद आपको जारी रखे विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको ड्रॉप-डाउन मेनू से अनुरोध प्रकार में से किसी एक का चयन करना है।

Advertisement

सबमिट किए गए सुधार अनुरोध को देखने के लिए आपको सबसे ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको माय अकाउंट मेनू खोलें। इसके बाद -फाइल रिटर्न फॉर्म चुने। इसके बाद आपको ड्रॉप-डाउन सूची से सुधार स्थिति को चुनना है और सबमिट पर क्लिक करना है।