Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana : मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के लिए मुख्य मंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। प्रदेश सरकार की इस योजना का फायदा राज्य के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत नागरिकों के बच्चों को दिया जाता है।

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के जरिए से कामगार श्रमिक नागरिक के बच्चों को पॉलीटेक्निक, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई आदि की पढ़ाई करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। वह जिससे एक बेहतर और उच्च आय वर्ग की शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।

Advertisement

राज्य सरकार इस योजना के तहत विद्यार्थियों के स्नातक, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश करने पर शिक्षण का शुल्क प्रदेश सरकार की तरफ से वहन किया जाता है।

इतना ही नहीं इसके अलावा सभी पाठ्यक्रम के लिए व्यय शुल्क के रूप में एंट्री फीस और वास्तविक शुल्क का पेमेंट भी एमपी गवर्नमेंट की तरफ से वहन किया जायेगा। बता दें इसमें मेस शुल्क एवं कॉशन मनी शुल्क को सम्मिलित नही किया गया है।

Advertisement

इस योजना में आवेदन करने की पात्रता की बात करें तो फिर इसमें आवेदन करने के लिए एमपी का मूल निवासी होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही इस योजना में पात्र होने के लिए आवेदक छात्र के माता पिता को, मध्य प्रदेश राज्य के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।

एमपी सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक डिटेल्स आदि दस्तावेज की जरूरत होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट स्कॉलरशिप पोर्टल डॉट एमपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाना होगा। होम पेज पर आपको ऑनलाइन स्कीम ऑन द पोर्टल के ऑप्शन पर जाना है।

इस सेक्शन में आपको मुख्य मंत्री जनकल्याण ( शिक्षा प्रोत्साहन योजना) वाले ऑप्शन का चयन करना है। इसके बाद नए पेज ओपन हो जाएगा। यह पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक कर लेना होगा।

Advertisement

आपको इसके बाद पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। जिसके बाद आपके सामने पंजीयन फॉर्म ओपन हो जायेगा। इसमें आपसे कई सारी जानकारियां पूछी जाएगी। आपको सभी जानकारियों को सही सही भर लेना है।

जब आप सभी जानकारियां भर लेते है इसके बाद आपको घोषणा पर टिक कर लें। इसके बाद आपको कैप्चा कोड भर कर चेक फॉर्म वैलीडेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। इस प्रकार आप बेहद ही आसानी से इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement