MP Government Scheme : मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के वृद्ध लोगों के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम वृद्धा पेंशन योजना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार की तरफ से वृद्ध लोगों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब वृद्ध जनों को पेंशन प्रदान करना है सरकार की तरफ से यहां पेंशन की राशि सीधे वृद्धजनों के खाते में भेजी जाती हैं।

Advertisement

इस योजना में आवेदन के लिए पात्रता की बात करें तो इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। इसके साथ ही अगर आवेदक अन्य सरकारी पेंशन योजनाओं का फायदा नहीं ले रहा है तो फिर वह भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

इस योजना में सरकारी कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकते हैं इसके साथ ही वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना जरूरी है।

Advertisement

अगर आप मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते की पासबुक और दो पासपोर्ट साइज आदि।

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन वाला विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना हैं।

Advertisement

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा यहां पर आपको जिले का स्थानीय निकाय समग्र आईडी आदि जानकारियों को भरना होगा। इसके बाद आपको पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपके सामने मध्य प्रदेश पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

इस आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को सही-सही भर लेना है। इसके बाद आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज माननीय जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना हैं। इसके बाद आपको सब्मिट वाले बटन पर क्लिक कर देना। इस प्रकार आप आसानी से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

अगर आप इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले तहसील में जाकर आवेदन आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको इस फॉर्म आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।

जब इस फॉर्म में सभी जानकारियों को भर देते हैं इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। इसके बाद जब फॉर्म आपका पूरी तरह से भर जाता है। आपको इस फॉर्म को तहसील में जाकर जमा करवा देना है।

Advertisement

आपके इस फॉर्म को तहसील के कर्मचारियों द्वारा जांच की जाएगी। फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां अगर सही पाई जाती है तो फिर आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।