MP Govt : मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से एमपी किसान अनुदान योजना की शुरुआत की गई है। प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य राज्य के ऐसे किसान जो तकनीकी उपकरण के जरिए से खेती कर रहे है। इसके लिए उन्हें कृषि उपकरण यंत्र के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से अनुदान राशि दी जाएगी तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर आप किसान अनुदान योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी। जैसे जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बिजली संबंधित दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, जमीन से संबंधित दस्तावेज आदि।
प्रदेश सरकार की इस योजना में मिलने वाले लाभ की बात करें तो फिर इसका लाभ केवल प्रदेश के नागरिकों को मिलेगा। इस योजना के तहत किसान 60 हजार रु तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते है। इस योजना के तहत किसान को उनके उपकरण के हिसाब से अनुदान किया जायेगा। अगर महिला किसान है तो फिर उसको इस योजना के तहत अधिक फायदा मिलेगा।
प्रदेश सरकार के द्वारा हर यंत्र के लिए अलग-अलग पात्रताएं सुनिश्चित की गयी है। अगर हम स्वचलित कृषि उपकरण के लिए पात्रता की बात करें तो फिर ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 5 सालों के अंतर्गत किसी भी योजना का फायदा न लिया हो वही आवेदक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
वही, अगर हम ट्रेक्टर से चलने वाले सभी यंत्र के लिए पात्रता की बात करें तो फिर कोई भी किसान इस उपकरण को खरीद सकते हैं इसके लिए किसान के पास स्वयं के नाम पर पहले से एक ट्रेक्टर होना आवश्यक है। जिन किसान ने 5 वर्षों के अंतर्गत किसी भी योजना का लाभ न लिया हो। वही कृषक इस योजना के पात्र होंगे।
सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले किसान कल्याण और कृषि विकास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको दिखाई दे रहे कृषि यंत्र कृषि अभियांत्रिकी यंत्र संचालनालय आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अनुदान के लिए आवेदन फॉर्म आ जायेगा। इस फॉर्म में बायोमेट्रिक या बायोमेट्रिक के बिना में से किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
इसके बाद आपको सभी पूछी कई जानकारी को सही सही भरना होगा। जैसे ब्लॉक, ग्राम, जिला, कृषक वर्ग, यंत्र, कृषि योजना, आधार मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद नीचे चेक बॉक्स पर टिक का निशान लगाएं। इसके बाद आपको अपना फिंगर प्रिंट देना होगा।
इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर के जरिए एक एप्लिकेशन नंबर दिया जायेगा। आपको ये नंबर आगे के लिए सुरक्षित रखना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान