Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana : मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के नागरिकों की सहायता करने के उद्देश्य से भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को नए कारोबार शुरू करने के लिए कम ब्याज दरों में लोन उपलब्ध करा रही है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के लाभ की बात करें तो फिर इस योजना के तहत एसटी के लोगों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। इस योजना के तहत लोन प्राप्त करने वाले लाभार्थी आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकते है।

Advertisement

इस योजना के तहत सरकार की तरफ से बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर 5 प्रतिशत सालाना की दर से अधिक से अधिक 7 सालों के लिए नियमित ऋण भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।

इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति नया व्यवसाय शुरू करने के लिए 50 लाख रु तक का लोन कम ब्याज दर पर प्राप्त कर सकता है।

Advertisement

सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश के निवासी ले सकते हैं। अगर आप एसटी वर्ग के है तो फिर इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है। वही, 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीज के आवेदक ही इस योजना में पात्र होंगे। आवेदक का 8वीं पास होना जरूरी है।

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे- आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शादी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, समग्र आईडी, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रोजेक्ट का कोटेशन, किरायानामा, ईमेल आईडी, आवेदक का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि।

Advertisement

अगर हम भगवान बिरसा मुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना में आवेदन प्रोसेस की बात करें तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट समस्ट डाॅट एमपीआॅनलाइन डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाना है। होम पेज पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें आपको ऊपर प्रोफाइल बनाएं का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आपको क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें पूछ गई सभी जानकारियों को भरना है और नेक्स्ट पर क्लिक करना है। इसके साथ आपको प्रोफाइल डिटेल्‍स का पेज ओपन होगा, यह पर आपको सभी जरूरी जानकारी दोबारा भरकर प्रोफाइल बनायें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Advertisement

इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें। इसमें आपको ई-केवाईसी करने के बाद लोन के लिए आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद नए पेज में दिखाई दे रहे लोन के लिए नवीन आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

इसके बाद नया पेज ओपन होगा यह पर आपको पूछी गई जानकारियों को भरना है इसके बाद सहमति के लिए एक चेक बॉक्‍स पर क्लिक करने के बाद सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। अगले पेज में आपको योजना नाम, बैंक डिटेल भरकर सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।

Advertisement

इसके बाद आपको अगले पेज में दर्ज की गई जानकारी दिखाई देगी। इसको चेक करने के बाद आपको सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। अगले पेज में बिजनेस से जुड़ी जानकारी दर्ज करके सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको फिर मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करना होगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद लास्ट में सबमिट कर देना है। इस तरह आप बेहद आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते है।