MP Govt : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से एक योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना का नाम प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप है। इस योजना के अंतर्गत 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई को जारी रखने के लिए छात्राओं को वित्तीय मदद प्रदान की जाती है।

Advertisement

इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आर्थिक रूप से विकलांग श्रेणियों से संबंधित मेधावी छात्राओं को वित्तीय मदद प्रदान किया जाता हैं। इस योजना का उद्देश्य उन छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिनको उच्च शिक्षा प्राप्त करना है लेकिन उन के पास पैसे की कमी है।

Advertisement

इस योजना के अगर हम लाभ की बात करें, तो फिर मध्यप्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली सभी छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा। इस योजना के जरिए पात्र छात्राओं को 500 रु प्रति माह 10 महीने तक स्कॉलरशिप दी जाएगी।

जिन बालिकाओं को 12 वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत और उससे ज्यादा अंक मिले है। केवल उन बालिकाओं का इसका फायदा मिलेगा। यह स्कॉलरशिप डीबीटी के जरिए सीधे छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी।

Advertisement

अगर योजना की पात्रता की बात करें तो केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी छात्रा को इस योजना का फायदा दिया जायेगा। इस योजना में 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ही पात्र होगी। इसके साथ आवेदक छात्रा शहरी क्षेत्र में निवास करती हो (प्रतिभा किरण प्रमाण पत्र हो)।

इस योजना में आवेदन करने के लिए बीपीएल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, शहरी आवासीय प्रमाण पत्र, 12वीं कक्षा की अंक पत्रिका, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति आदि जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी।

Advertisement

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको स्टूडेंट कार्नर पर रजिस्टर योरसेल्फ के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करना है।

इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जायेगा। नए पेज पर आपको आधार कार्ड नंबर भरना होगा। इसके बाद आपको प्रोसीड पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को आपको दर्ज करना है और वेरीफाई पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस पूरी हो जायेगी।

Advertisement

इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा। आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही सही भरना होगा। इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज को भी अटैच करना होगा।

इसके बाद आपको सब्मिट वाले विकल्प का चयन कर देना है। इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर आपको रिफरेंस नंबर प्राप्त होगा। जिसके जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति को जांच सकेंगे। अब इस तरह आपके आवेदन की प्रोसेस पूरी हो जायेगी।

Advertisement