MP Government Scheme : लगभग सभी बुजुर्गों का सपना होता है कि वे तीर्थ यात्रा पर जाएं लेकिन वे कई बार आर्थिक तंगी की वजह से वे अपने इस सपने को पूरा नहीं पाते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना है तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

Advertisement

मध्य प्रदेश के सभी 60 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्ग वर्ग मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना के जरिए मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

Advertisement

इतना ही नहीं इसके साथ ही यात्रा के दौरान उन्हें रुकने की व्यवस्था, खाने पीने की व्यवस्था जैसे कई अन्य सुविधा प्रदान की जायेगी।

अगर आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तो फिर वे इस योजना के लिए पात्र हैं। ऐसे नागरिक को 60 फीसदी से अधिक विकलांग है उनके लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

Advertisement

आपको तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि डाक्यूमेंट की जरूरत होगी।

मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें होम पेज पर आपको डाउनलोड फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Advertisement

इस पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको इसके सामने दिख रहे डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर इस फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और प्रिंट के लेना है।

इसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को फॉर्म में भर देना हैं। इसके बाद आपको मांगे गए सभी डाक्यूमेंट को अटैच कर देना है। इसके बाद इसको तहसील कार्यालय में जाकर जमा कर देना है। इस तरह आप इस योजना में आसानी से आवेदन कर सकते है।

Advertisement