Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से एक योजना की शुरुआत की है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना का नाम घसियारी कल्याण योजना है।
इस योजना का फायदा राज्य की पर्वती क्षेत्रों में रहने वाली हजारों महिलाओं को मिलेगा, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
इस योजना के तहत केंद्रों के जरिए पहाड़ी क्षेत्रों में दूरदराज ग्रामीण इलाकों में मवेशियों के लिए चारा की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना के जरिए से प्रदेश की महिला किसानों को सब्सिडी पर सस्ते दरों में चारा प्रदान किया जाएगा।
अगर हम इस योजना में आवेदन करने की पात्रता की बात करें तो फिर घसियारी योजना में आवेदन करने वाली महिला को उत्तराखंड की मूल्य निवासी होना आवश्यक है।
ग्रामीण क्षेत्र की पशुपालन करने वाली महिलाएं इस योजना में आवेदन कर सकती है। इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास खुद के दुग्ध पशु होना जरूरी है।
इस योजना में आवेदन करने के लिया आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। जैसे पहचान पत्र, आधार कार्ड, मूल्य निवासी, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि।
इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। इन विकल्प में आपको इस योजना वाले विकल्प का चयन करना है।
घसियारी योजना वाले विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा। यह पर आपको इस योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह पर आपको ऊपर की तरफ दिखाई दे रहे ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प का चयन करना है।
इसके बाद दिखाई दे रहे फील द फॉर्म वाले ऑप्शन का चयन करना है। इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
इसमें आपको सभी जानकारी को सही सही भरना है। इसके बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है। इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है। इस प्रक्रिया से आप आसानी से इस योजना का फॉर्म भर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!