CRCS Sahara Refund Portal: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा की मृत्यु के बाद, इस ग्रुप की चार सोसाइटीज में डिपॉजिटर्स के अटके पैसे वापस करने को लेकर चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। लोगों में कई तरह की बातें हो रही हैं और उन्हें अपने पैसों को लेकर काफी चिंता भी है। लेकिन, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने 18 जुाई को सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) का सहा
रा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था। इस पर रजिस्टर करके जमाकर्ता अपने पैसे वापस ले सकते हैं। पोर्टल को लॉन्च करते वक्त इस पर रजिस्टर करने के तरीकों के बारे में भी लोगों को बताया गया था।
आपको बताते चलें की सुप्रीम कोर्ट ने भी सहारा ग्रुप को सहारा-सेबी रिफंड अकाउंट से 5000 करोड़ रुपए सीआरसीएस में ट्रांसफर करने को कहा था, ताकि डिपॉजिटर्स का पैसा वापस किया जा सके। लोगों में यह भी सवाल है कि इस पोर्टल के जरिए कौन अपने पैसे वापस लेने के लिए अप्लाई कर सकता है। इस पोर्टल के जरिए उन लोगों को प्राथमिकता देने का फैसला किया गया है, जिनके 10,000 रूपये या उससे ज्यादा जमा किए गए हैं। एक आ
ंकड़े के मुताबिक इस कैटेगरी में निवेशकों की संख्या एक करोड़ से भी ज्यादा है।
आपको बताते चलें कि इ पोर्टल के जरिए स्टार मल्टीपर्स कोऑपरेटिव सोसाइटीज लिमिटेड, सहारायान यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के डिपॉजिटर्स अपने पैसों को वापस ले सकते हैं।
अक्सर लोग पैसे वापस लेने के लिए गलत तरीके से पोर्टल पर अप्लाई करते हैं। इससे उनका पैसा वापस नहीं आ पा रहा है और एप्लीकेशन भी कैंसल हो जाता है। अगर आपने इन सोसाइटीज में पैसा जमा किया है, तो आप पोर्टल के जरिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। उसके बाद आपको पोर्टल पर दी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी। इसमें सबसे पहले 12 अंकों का पिन डालना होगा। इसके बाद
आपको अपने आधार के आखिरी के 4 अंक डालने हैं, इसके बाद आपको उसी आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा। नंबर डालने के बाद आपको एक वन ाइम पासवर्ड भेजा जाएगा, उसे डालने पर आपका फॉर्म पूरा हो जाएगा। क्लेम फॉर्म पर आपको अपनी एक फोटो भी लगानी होगी और इसे पैन कार्ड के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इन सभी प्रक्रिया को पूरा कर लेने पर आपका पैसा करीब 45 दिन के अंदर आपके खाते में आ जाएगा।
कोई भी फॉर्म भरने से पहले उसके लिए सभी दस्तावेज होने बहुत जरूरी होते हैं। तो अगर आप सहारा रिफंड क्लेम करना चाहते हैं, तो आपके पास भी जरूरी सभी दस्तावेज होना आवश्यक है। जमाकर्ता को इस रिफंड पोर्टल पर कई जानकारियां देनी पड़ेंगी। इनमें आपका मेंबरशिप नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, डिपॉजिट सर्टिफिकेट, अकाउंट नंबर और पैन कार्ड शामिल हैं। अगर आप अपने पैसे वापस लेना चाहते हैं, तो आपके पblockquote>स यह सभी दस्तावेज होने चाहिए, क्योंकि बिना इनके आप रिफंड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं और अगर करते भी हैं, तो आपका क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा।
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें