Trade Setup For Wednesday: एफओएमसी ब्याज दरों पर फैसले से पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में मंदी की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गणेश चतुर्थी के उत्सव के कारण 19 सितंबर को छुट्टी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज कारोबार करेंगे। शुरुआती कारोबार में, गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहा था, जबकि वॉल स्ट्रीट के नुकसान को देखते हुए एशियाई संकेत दबाव में थे।
18 सितंबर को सेंसेक्स 241.79 अंक या 0.36% की गिरावट के साथ 67,596.84 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 59.05 अंक या 0.29% गिरकर 20,133.30 अंक पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 251.65 अंक या 0.54% गिरकर 45,979.85 अंक पर बंद हुआ था।
पीएसयू बैंक स्टॉक बीते कारोबारी दिवस के स्टार परफॉर्मर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.4% की बढ़त के साथ आसमान छू गया था। एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिला था। हालाँकि, रियल्टी, आईटी, मीडिया, निजी बैंक, वित्तीय, फार्मा और धातु शेयरों ने बेंचमार्क को नीचे खींच था।
गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, सुबह लगभग 7.27 बजे 20 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 20,080 अंक पर कारोबार कर रहा था। सूचकांक 20,100 अंक पर खुला और क्रमशः 20,110.5 अंक और 20,076.0 अंक के दायरे में कारोबार करता नजर आया।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान, वैशाली पारेख को बुधवार को निफ्टी-50 के लिए 20,000 अंक/19,950 अंक की सीमा में समर्थन की उम्मीद है, हालांकि, रजिस्टेंस 20,300 अंक/20,350 अंक के आसपास दिख रहा है। जबकि वह बैंक निफ्टी को 45,700 अंक/45,650 अंक के समर्थन स्तर और 46,400 अंक/46,450 अंक के आसपास प्रतिरोध के साथ देख रही हैं।
आज इंट्राडे के शेयरों की टिप्स
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान, वैशाली पारेख ने बुधवार को इंट्राडे कारोबार के लिए 3 स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
- महिंद्रा एंड महिंद्रा: 162 रुपये के लक्ष्य के लिए 150 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ खरीदें। खरीद के लिए सही रेट 153.15 रुपये के आसपास।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: 2620 रुपये के लक्ष्य के लिए 2450 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 2488 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह। का दायरा।
- पावर फाइनेंस: 310 रुपये के लक्ष्य के लिए 282 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 287.40 रुपये के आसपास खरीदारी करें।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में जानकारों की राय को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- Dixon Tech Share Price: HSBC ने बढ़ाया टारगेट, शेयर में 7% की उछला! अभी कितना चढ़ेगा स्टॉक?
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?