Day Trading Guide: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय बाजार की सतर्क शुरुआत होने की उम्मीद है। शुरुआती कारोबार में, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट दिख रही है। वहीं वॉल स्ट्रीट में रात की बढ़त के बावजूद एशियाई शेयरों में मिला-जुला रुख रहा।
कल निफ्टी 193 अंक की गिरावट के साथ 19523.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स 610.37 अंक की गिरावट के साथ 65508.32 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सबसे ज्यादा गिरावट आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में दर्ज हुई थी।
आज सुबह गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, शुक्रवार सुबह लगभग 7.50 बजे 25.5 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 19,631.5 अंक पर कारोबार कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी आज 19,657 अंक पर खुलने के बाद 19,649 अंक और 19,625.5 अंक के दायरे में कारोबार कर रहा है।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख के अनुसार शुक्रवार को निफ्टी 50 के लिए 19,400 अंक/19,350 अंक पर सपोर्ट मिल सकता है, वहीं 19,700 अंक/19,750 अंक पर रजिस्टेंस मिल सकता है। वहीं बैंक निफ्टी को 44,000 अंक/43,950 अंक पर सपोर्ट और 44,700 अंक /44,750 अंक पर रजिस्टेंस मिल सकता है।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख ने शुक्रवार के कारोबार के दौरान तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी।
एलएंडटी फाइनेंस: 134 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 124 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 126.65 रुपये पर खरीदें।
एसजेवीएन: 78 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 70 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 72.40 रुपये पर खरीदें।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स: 324 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 300 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 305.75 रुपये पर खरीदें।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में जानकारों की राय को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा