Train : अगर आप पूरी ट्रेन को बुक कराना चाहते है, तो फिर ऐसा किया जा सकता है। रेलवे की तरफ से ऐसी व्यवस्था की गई हैं कि कोई भी संस्थान, व्यक्ति या फिर राजनीतिक दल पूरी की पूरी ट्रेन को बुक करा सकता है। रेलवे की तरफ से यह जो सुविधा दी गई है। इस सुविधा को रेलवे की भाषा में फुल टैरिफ रेट (एफटीआर) बुकिंग कहा जाता है। इसमे आपको एक ट्रेन को बुक कराने की सुविधा दी जाती है।

Advertisement

आपको पूरी ट्रेन को बुक करने की सुविधा तो मिलती है लेकिन आपको यह सुविधा कुछ शर्तों के साथ मिलती है। इसी के साथ अगर आप चाहते है, तो फिर आप ट्रेन में एक डिब्बे को जुड़वा भी सकते हैं, तो चलिए जानते है ऐसा करने की प्रक्रिया क्या है।

Advertisement

एफटीआर सेवा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति या फिर कोई भी संगठन ट्रेन को बुक कर सकता है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आपको रजिस्ट्रेशन के लिए बकायदा अमाउंट को चुकाना होगा।

अगर आप पूरी ट्रेन को बुक करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले एफटीआर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको स्टेशन में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

Advertisement

आप जब एक बार एफटीआर रजिस्ट्रेशन करवा लेते है, तो फिर यह ज्यादा से ज्यादा 6 महीने तक वैलिड रहता है।
आपको जब पूरी ट्रेन बुक कराना है। इससे कम से कम 30 दिनों के पहले आपको ट्रेन बुकिंग के लिए एफटीआर रजिस्ट्रेशन करवा लेना होगा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको बुकिंग टाइप, ट्रेन में कौन कौन कोच आदि कई सारी जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको अपना एफटीआर रिक्वेस्ट को सबमिट कर देना है। इसके बाद आपके एक बुकिंग रिफरेंस नंबर मिलेगा। फिर आपको बताया जाएगा कि आपको इतनी रजिस्ट्रेशन राशि को जमा कराना होगा। आपको रिफरेंस नंबर मिलने के 6 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन की राशि को जमा करना होगा। अगर आप 6 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन की राशि को जमा नही करते है, तो फिर आपको दोबारा यह प्रोसेस को दोहराना होगा।

Advertisement

अगर आप स्टेशन के रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको यात्रा शुरू होने वाले स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर के पास जाना होगा। यह पर आपको एफटीआर बुकिंग के लिए एक रिटर्न रिक्वेस्ट देना होगा। इस जानकारी को चीफ बुकिंग सुपरवाइजर सिस्टम में फीड करेगा। जब यह जानकारी सिस्टम में फीड हो जाती है। इसके बाद उन्हें एक सिस्टम जेनेरेटेड स्लिप दिया जायेगा। यह जो सिस्टम जेनेरेटेड स्लिप होती है। इस स्लिप में रिफरेंस नंबर होता है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन अमाउंट का उल्लेख रहता है। इसके बाद आपको अमाउंट को वही पर यानी काउंटर पर जमा कराना होगा।

Rail Budget 2023 : 400 Vande Bharat ट्रेनों का होगा ऐलान! इतने करोड़ का होगा Budget
Advertisement

ट्रेन को बुक कराने वाले पार्टी न्यूनतम 18 डिब्बे की ट्रेन को बुक करा सकती हैं और अधिकतम 24 डिब्बे की ट्रेन को बुक करा सकते है। इन 2 एसएलआर (गार्ड का डिब्बा) भी शामिल होगा। जो पार्टी किसी ट्रेन में अगर कोच बुक करवाते हैं, उन्हें ज्यादा से जायदा 10 डिब्बे लगवाने की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही उन्हें एसएलआर बुक कराना जरूरी नहीं होता है।

Advertisement

कोच को बुक कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा 7 दिनों के टूर के लिए 50,000 रु प्रति डिब्बा रजिस्ट्रेशन की राशि देना होगा। टूर 7 दिन से अधिक होने पर हर डिब्बे का अतिरिक्त 10,000 रु जमा कराना होगा।

अगर आप ट्रेन को बुक करवा रहे है और आप 18 डिब्बों की ट्रेन को बुक करवा रहे है, तो फिर आपको 7 दिनों के लिए 9 लाख रु की राशि को जमा कराना होगा। अगर आप ट्रेन में अधिक डिब्बे चाहते है, तो फिर आपको प्रत्येक एक्स्ट्रा डब्बे के लिए 50,000 रु की राशि को जमा कराना होगा। अगर आपका जो टूर है यह टूर 7 दिनों से अधिक का है, तो फिर आपको रोजाना के लिए 10,000 रु प्रति डिब्बा और जमा कराना होगा।