How much did gold and silver rates change in a week: बीते हफ्ते सोना और चांदी में उल्टी चाल देखने को मिली। इस दौरान जहां सोने के रेट में तेजी दर्ज हुई है, वहीं चांदी के रेट में गिरावट आई है। आइये जानते हैं बीते हफ्ते कितना बदले सोना और चांदी के रेट।
जहां तक गोल्ड के रेट की बात है तो इसमें बीते एक हफ्ते के दौरान तेजी दर्ज हुई है। 24 कैरेट सोने का रेट बीते शुक्रवार को 60168 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं गोल्ड का यह रेट सोमवार को 60081 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 87 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।
वहीं जानकार के अनुसार अगर एक से दो हफ्ते में सोना 2080 से लेकर 2100 डॉलर प्रति औंस का स्तर बना रहता है, तो पूरी उम्मीद की जा सकती है कि सोना 2200 डॉलर प्रति औंस का रेट दिखा सकता है। ऐसे में उम्मीद रखी जा सकती है कि सोना आराम से 67,000 रुपये प्रति दस ग्राम से लेकर 68,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर इसी साल दिखा सकता है।
वहीं बीते हफ्ते चांदी के रेट में गिरावट दर्ज हुई है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 73868 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट बीते सोमवार को 74390 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से चांदी का रेट बीते पूरे हफ्ते में 522 रुपये प्रति किलो कम हुआ है।
जहां तक चांदी की बात है तो जानकार बता रहे हैं कि इस साल सोने से ज्यादा चांदी कमाई करा सकती है। चांदी का रेट अभी करीब 75,000 रुपये प्रति किलो के आसपास है। वहीं इसका रेट बढ़कर 85,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये प्रति किलो तक हो सकता है। वह भी अगले 9 से लेकर 12 माह के अंदर। ऐसे में चांदी में करीब 20 फीसदी की तेजी आ सकती है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका