नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। आज शुक्रवार को सोने-चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है। गिरावट के बाद भी सोने का भाव 49000 रुपए के आंकड़े को पार है, वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। कल 21 जनवरी को सोना 49659 पर बंद हुआ था। आज 22 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में बुधवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव गुरुवार के मुकाबले 239 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49420 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 280 रु की गिरावट के साथ 49140 रुपये पर बंद हुआ।
बात करें चांदी कि तो 21 जनवरी को चांदी 67160 पर बंद हुई थी। वहीं आज 22 जनवरी को जबकि चांदी के भाव में 924 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 66236 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 444 रु की गिरावट के साथ 65792 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45269 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37065 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66236 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:17 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 63 रुपये यानी 0.13 फीसद की गिरावट के साथ 49,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का भाव 49,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल, 2021 अनुबंध वाले सोने का दाम 23 रुपये यानी 0.05 फीसद घटकर 49,573 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 49,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:18 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 460 रुपये यानी 0.68 फीसद की गिरावट के साथ 66,840 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 67,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 323 रुपये यानी 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 67,839 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68,162 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका