नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। आज गुरुवार को एक बार फिर सोने की कीमत 49000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई, वहीं चांदी की कीमत 67000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। आज 20 जनवरी को सोना 49262 पर बंद हुआ था। आज 21 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार के मुकाबले 452 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49714 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 55 रु की गिरावट के साथ 49659 रुपये पर बंद हुआ।
बात करें चांदी कि तो 20 जनवरी को चांदी 65988 पर बंद हुई थी। वहीं आज 21 जनवरी को जबकि चांदीचांदी 1354 रुपये प्रति किलो उछाल के साथ 67342 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 182 रु की गिरावट के साथ 67160 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49659 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45488 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37244 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67160 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने एवं चांदी के दाम में गुरुवार को काफी अधिक बढ़ोत्तरी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने के हाजिर भाव में 575 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही दिल्ली में सोने का दाम 49,125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 48,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर मजबूत ट्रेंड के बीच सोने के दाम में यह वृद्धि देखने को मिली। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 1,227 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 66,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 65,472 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका