kanya Sumangla Yojna: भारत में बेटियां को लक्ष्मी कहा जाता है। लेकिन लंबे सयम से देश में लड़कियों की स्थिती दयनीय रही है। लड़कियों और महीलाओं समाजिक स्थिती सुधारने के लिए सरकारों ने निरंतर प्रयास किया है, लेकिन आज भी देश में लड़कियों की सामाजिक स्थिती बहुत हद तक ठिक नहीं है। केंद्र और राज्य की सरकारे महीलाओं और लड़कियों के बेहतरी के लिए अनेको योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है 'उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना'।

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार की है योजना

उत्तर प्रदेश सरकार अपने इस खास योजना के तहत लड़की के पैदा होने से उसके शिक्षा के खर्च और शादी तक में सहायता करती है। सरकार के इस योजना का लक्ष्य है लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना। सरकार इस योजना से कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को कम करने की कोशिश करती है।

Advertisement

क्या है योजना

उत्तर प्रदेश सरकरा की इस योजना के तहत केवल उन बच्चियों को लाभ मिलता है जिनका जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ हो। साथ ही केवल उत्तर प्रदेश की लड़कियों को ही लाभ मिल सकता है। उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के तहत सरकार लड़की के 21 साल की होने तक और उसके शादी विवाह में भी आर्थिक सहायता देती है। अब तक प्रदेश की 9.36 लाख लड़कियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। उत्तर प्रदेश सरकरा ने अपनी इस खाय योजना के लिए कुल 1200 करोड़ रुपए का बजट तय किया है।

Advertisement

क्या है योग्याता

बालिका के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है

एक परिवार की 2 लड़कियों को ही लाभ मिल सकता है

परिवार में बच्चो की संख्या 2 से ज्यादे नहीं होना चाहिए।

अगर बच्चिया जुड़वा है तो इन्हें 1 ही गिना जाएगा।

- गोद ली गई बच्ची को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Advertisement

किस प्रकार मिलेंगे रुपए

- बच्ची के जन्म के सयम किस्त के तौर पर 2000 रुपये मिलेंगे

- 1 साल में लगने वाली सभी वैक्सीन के साथ 1 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा।

- बच्ची के स्कूल में एडमिशन कराने के समय 2 हजार रुपए दिए जाएंगे

- जब बालिका 6वी क्लास में जाएंगी तब 2 हजार रुपए मिलेंगे

- 9वीं कक्षा एडमिशन के सयम 5वीं 3 हजार रुपये की मिलेगी

Advertisement

- डिप्लोमा या स्नातक में एडमिश के सयम 5 हजार रुपये मिलेंगे

- 21 वर्ष की आयु होने के बाद शादी पर सरकार सहायता देती है

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

- लड़की का आधार कार्ड

- परिवार का राशन कार्ड

- आय प्रमाण पत्र

- मोबाइल नंबर

- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र

- निवास प्रमाण पत्र