नयी दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई ग्राहकों को कई तरह की सेवाएं देता है। बैंक पेंशन वालों के लिए भी कई खास फैसिलिटी मुहैया कराता है। पेंशन पाने वालों के लिए एसबीआई ने एक खास सर्विस शुरू की थी, जिससे पेंशनर्स को ढेर सारी सुविधाएं मिलती हैं। एसबीआई ने पेंशन खाता रखने वाले पेंशनभोगियों (स्टाफ पेंशनरों के अलावा) के लिए एक वेबसाइट पेश की थी। इस वेबसाइट का उपयोग करना काफी आसान है। इस वेबसाइट के जरिए आम पेंशनभोगियों को कई फायदे और सुविधाए मिलती हैं। देश भर में लगभग 54 लाख पेंशनभोगी एसबीआई सर्विस का लाभ ले रहे हैं। पेंशनभोगी एसबीआई पेंशन सेवा (एसबीआई पेंशन सर्विस) वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपनी पेंशन डिटेल चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस वेबसाइट के बाकी बेनफिट के बारे में।
एसबीआई पेंशन सेवा वेबसाइट पर पेंशन / फॉर्म 16 डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही डाउनलोड एरियर कैल्कुलेशन शीट भी डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा आप इस वेबसाइट पर लेन-देन की डिटेल, निवेश संबंधी डिटेल और लाइफ सर्टिफिकेट की स्टेटस देख सकते हैं।
यदि आपका एसबीआई में पेंशन अकाउंट है और आप एसबीआई पेंशन सेवा वेबसाइट का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले https://www.pensionseva.sbi/ पर जाएं। फिर अपने जन्म की तारीख दर्ज करें और पेंशन भुगतान शाखा की ब्रांच कोड डालें। आपको एक उपयोगकर्ता-आईडी बनानी होगी (कम से कम 5 अक्षर)। रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, जो शाखा में दी गई है, दर्ज करें। अब अपना पेंशन खाता नंबर दर्ज करें और नया पासवर्ड डालें। फिर पासवर्ड की पुष्टि करें। इतना करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
ऊपर बताई गई सर्विस के अलावा एसबीआई पेंशन सेवा के तहत ग्राहकों को और भी कई तरह के बेनेफिट मिलते हैं। आपको पेंशन पेमेंट डिटेल के साथ मोबाइल फोन पर एसएमएस अलर्ट, ईमेल और पेंशन भुगतान शाखा के माध्यम से पेंशन स्लिप और ब्रांच में लाइफ सर्टिफिकेट फैसिलिटी मिलेगी। इसके अलावा आप भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जीवन प्रमाण पत्र सबमिट कर सकते हैं।
अगर आप SBI की किसी सेवा से संतुष्ट न हों आपके पास शिकायत करने सुविधा होती है। मैसेज के जरिए शिकायत करने के लिए UNHAPPY लिख कर 8008202020 पर एसएमएस करें। 24×7 एसबीआई कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध हैं। आप 18004253800/1800112211/1800110009 या 080-26599990 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही बैंक की वेबसाइट www.sbi.co.in पर भी शिकायत की जा सकती है। इसी तरह आप gm.customer@sbi.co.in या dgm.customer@sbi.co.in पर ईमेल करके भी शिकायत कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान